राजनीति के साथ हर विषय पर लेख पढने को मिलेंगे....

अशोक बजाज लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
अशोक बजाज लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, जनवरी 15, 2011

लाल बत्ती मिलने पर भी नहीं बदले अशोक बजाज

अपने ब्लागर मित्र अशोक बजाज को छत्तीसगढ़ सरकार में लाल बत्ती मिल गई है। वे वेयर हाउसिंग के अध्यक्ष हैं। लेकिन इसके बाद भी वे नहीं बदले हैं और उनका व्यवहार आज भी पहले की तरह सामान्य है। एक कार्यक्रम में उनसे मुलाकात होने पर वे अपने पुराने अंदाज में ही मिले और हमसे गले मिलकर एक फोटो भी खींचवाई।
राजधानी में राज्य तीरंदाजी के समापन अवसर पर भाई अशोक बजाज आए और जैसे ही उनकी नजरें हम पर पड़ीं वे अपने पुराने अंदाज में बोले और आदरणीय क्या हाल है।
हमने कहा ठीक है।
उन्होंने हमें गले लगाया और फोटोग्राफर से कहा कि यार एक फोटो खींचो।
हमने उनसे मजाक में कहा कि क्या ब्लाग में फोटो डालनी है।
वे जवाब में मुस्कुरा दिए।
इसके बाद कार्यक्रम के मंच पर उनसे कुछ देर तक चर्चा हुई।
हमने उनसे कहा कि, मानना पड़ेगा आप तो पक्के ब्लागर हंै, इतनी व्यस्तता के बाद भी आप नियमित लिख रहे हैं। वास्तव में यह अपने आप में बड़ी बात है कि लाल बत्ती मिलने के साथ अशोक बजाज का काम बहुत बढ़ गया है लेकिन इसके बाद भी वे लगातार लिख रहे हैं। उनकी इस लगन को हम सलाम करते हैं। ब्लाग जगत को ऐसेे ब्लागर मित्रों की ही जरूरत है। बजाज जी एक नहीं बल्कि चार-चार ब्लाग हैं।
बहरहाल हम अशोक बजाज को बरसों से जानते हैं, वे पुराने रेडियो श्रोता हंै और भी वे रेडियों श्रोताओं के बहुत करीब हैं। उनके मार्गदर्शन में यहां कई श्रोता सम्मेलन भी हो चुके हैं। श्री बजाज पहले जितने सरल और सहज थे, आज भी लालबत्ती मिलने के बाद वे उतने ही सरल हैं। वरना कहां, जब किसी के हाथ में पॉवर आ जाता है तो वे आसमान में उडऩे लगते हैं, लेकिन अपने बजाज जी के कदम अब भी जमीन पर हैं। इसी को कहते हैं असली शालीनता। इंसान को कभी पॉवर में आने पर उडऩा नहीं चाहिए, क्योंकि समय हमेशा एक जैसा नहीं रहता है। इंसान का व्यवहार ही उनके काम आता है। जिनका व्यवहार शालीन होता है उनको सब पसंद करते हैं।
बजाज जी भी शायद इसलिए अपने मित्रों के दिलों में बसते हैं। बजाज जी से कुछ समय चर्चा के बाद हमने कहा कि अब हम इजाजत चाहते हैं क्योंकि हमें प्रेस जाना है। उन्होंने कहा कि चलो ठीक है फिर मिलते हैं। बजाज जी से अक्सर किसी न किसी कार्यक्रम में मुलाकात हो ही जाती है, जब भी मिलना होता है एक अलग ही आनंद मिलता है। अब देखें उनसे कब मुलाकात होती है।

Read more...

रविवार, सितंबर 19, 2010

ब्लागर मित्र अशोक बजाज से हुई मुलाकात

दो दिन पहले की बात है, हम प्रेस में बैठे काम कर रहे थे, तभी अचानक अशोक बजाज का प्रेस आना हुआ। उन्होंने हमसे मिलते ही पूछा और क्या हाल-चाल है आपके ब्लाग का। हमने बताया ठीक है। उन्होंने अपने ब्लाग के बारे में पूछा कि हमारा ब्लाग कैसे चल रहा है। हमने कहा आप तो एक अच्छे काम में लगे हैं तो वो कैसे अच्छा नहीं होगा। हम बता दें कि श्री बजाज जी छत्तीसगढ़ को हरा-भरा करने के विशेष अभियान में लगे हैं। इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए वे अपने ब्लाग में हरियर अभियान की बातें भी लिखते हैं।
अशोक बजाज को हम काफी पहले से जानते हैं, लेकिन हमें यह मालूम नहीं था कि वे भी ब्लाग लिखते हैं। लेकिन इधर उनको हमने एक ब्लागर के रूप में भी जाना है। वैसे वे अच्छे नेता हैं। वे जिला पंचायत के अध्यक्ष रहे हैं। उनसे हमारा सरोकार एक नेता की वजह से ज्यादा रहा। एक बात और यह कि श्री बजाज पुराने रेडियो श्रोता रहे हैं और हम भी कभी रेडियो श्रोता हुआ करते थे। बहरहाल हमें कई बार यह खबर मिली थी कि श्री बजाज जी हमसे बात करना चाहते हैं। रायपुर में पिछले माह हुए रेडियो श्रोता सम्मेलन में भी हमें बुलाया गया था, पर हम नहीं जा पाए। श्री बजाज जी से बात करने का समय ही नहीं मिल रहा था, ऐसे में अचानक जब वे प्रेस आए तो सौभाग्यवश उनसे मुलाकात हो गई। अब मुलाकात हुई तो बात भी हुई। बात ज्यादा नहीं हुई क्योंकि एक तो प्रेस में काम का समय था, फिर बजाज जी को भी कहीं और जाना था। बस अपने-अपने ब्लागों पर ही थोड़ी सी चर्चा हो पाई। बजाज जी ने जहां हमें यह बताया कि वे ब्लाग के लिए रात को समय दे पाते हैं, वहीं हमने उनको बताया हमारे पास सुबह का समय ही रहता है जिसमें एक घंटे का समय ब्लाग के लिए निकालते हैं। श्री बजाज जी ने हमसे यह भी पूछा कि ललित शर्मा को बधाई दी या नहीं क्योंकि उसी दिन श्री शर्मा जी की एक वेबसाइड का मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने लोकार्पण किया था। हमने बताया कि संजीव तिवारी के ब्लाग में उनको बधाई दी है, इसी के साथ बजाज जी के ब्लाग में हमने दूसरे दिन भी उनको बधाई दी। वैसे तो बजाज जी से हमारा हमेशा मिलना होता रहा है, पर एक ब्लागर के रूप में उनसे यह पहली मुलाकात थी, वैसे अब मुलाकातों का सिलसिला चलता रहेगा और संभवत: अब जब भी मुलाकात होगी तो ब्लाग जगत पर चर्चा जरूर होगी।

Read more...
Related Posts with Thumbnails

ब्लाग चर्चा

मेरी ब्लॉग सूची

  © Blogger templates The Professional Template by Ourblogtemplates.com 2008

Back to TOP