राजनीति के साथ हर विषय पर लेख पढने को मिलेंगे....

चिट्टा जगत लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
चिट्टा जगत लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, सितंबर 07, 2010

छत्तीसगढ़ के पांच ब्लाग टॉप 40 में

दो दिन पहले अचानक चिट्टा जगत के टॉप 40 ब्लागों की सूची पर नजरें पड़ीं तो देखा कि वहां पर छत्तीसगढ़ के पांच ब्लाग हैं। इस समय ललित डाट काम, अमीर धरती-गरीब लोग, राजतंत्र, आरंभ और धान के देश में टॉप 40 में हैं। हमने आज से करीब डेढ़ साल पहले जब ब्लाग जगत में कदम रखा था, तभी से हमारी इच्छा थी कि हमारा ब्लाग भी टॉप में रहे। और यह इच्छा एक साल होते-होते पूरी हो गई।
हमें आज भी याद है जब हमने ब्लाग जगत में नया-नया कदम रखा था तब हमारे एक लेख पर खूब बवाल मचा था और कुछ ब्लागर हमारे इस तरह से पीछे पड़ गए थे मानो हमने कोई बहुत बड़ा गुनाह कर दिया हो। हम इतना जानते हैं कि हर इंसान के अपने विचार होते हैं जरूरी नहीं है कि उनके विचारों से आपके विचार भी मेल खाए लेकिन इसका यह मलतब कदापि नहीं होता है कि आप उस इंसान के इस तरह से पीछे पड़ जाए कि वह इंसान सदमे में लिखना ही बंद कर दे। हमें प्रारंभ में यही आभास हुआ था कि ब्लाग जगत में लोग नए लोगों को खासकर ऐसे लोगों को पसंद नहीं करते हैं तो बेबाकी से लिखने का काम करते हैं।
बहरहाल हमने उसी दिन सोच लिया था कि हमारे लेख पर भड़कने वालों को हम एक दिन जरूर बताएंगे कि हम क्या कर सकते हैं। हमने एक लक्ष्य बनाया था टॉप 40 में पहुंचने का उसे पूरा भी कर दिया। तब हम यह नहीं जानते थे कि यहां तक पहुंचने का रास्ता क्या है, बस हमें अपने लेखन पर भरोसा था, हम लिखते गए और हमारे लिखे को सब पसंद करते गए और सब भूल गए कि हमने पहले क्या लिखा था, आज हम जानते हैं कि ब्लाग जगत में हमारे सभी मित्र हैं। हमने कभी दिल में किसी के लिए कोई दुर्भावना नहीं रखी है। हमने तो ब्लाग जगत से गुटबाजी को दूर करने के लिए एक प्रयास के तहत ही ब्लाग चौपाल का आगाज किया है। इसमें हम कितने सफल हो रहे हैं हम नहीं जानते हैं। लेकिन हमारा प्रयास जारी है।
खैर हम बातें करें अब टॉप 40 में छत्तीसगढ़ के टॉप पांच ब्लागों की। पहले पहल जब हम ब्लाग जगत में आए थे, टॉप 40 में एक मात्र अनिल पुसदकर का ब्लाग अमीर धरती-गरीब लोग ही दिखता था। इसके बाद इसमें राजतंत्र और ललित डाट काम ने दस्तक दी। अब तो कम से कम ये तीनों ब्लाग टॉप 40 का हिस्सा हैं हीं। लेकिन इसी के साथ अब आरंभ और धान के देश में भी टॉप 40 में शामिल हैं। एक समय संजीत त्रिपाठी का ब्लाग भी टॉप 40 में था, पर उन्होंने जैसे ही लिखना कम किया उनका ब्लाग बाहर हो गया है। इसमें कोई दो मत नहीं है कि आज छत्तीसगढ़ में ही सबसे ज्यादा ब्लाग लेखन हो रहा है। हमें आशा है कि एक समय जरूर टॉप 40 में से कम से कम 10 ब्लाग छत्तीसगढ़ के होंगे। एक स्वस्थ्य प्रतिस्पर्धा को लेकर चलें और लेखन में ध्यान दें तो कोई भी ब्लाग टॉप में शामिल हो सकता है। जब तक किसी भी क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा नहीं होती है इंसान आगे नहीं बढ़ सकता है।

Read more...
Related Posts with Thumbnails

ब्लाग चर्चा

मेरी ब्लॉग सूची

  © Blogger templates The Professional Template by Ourblogtemplates.com 2008

Back to TOP