राजनीति के साथ हर विषय पर लेख पढने को मिलेंगे....

न्यूज चैनल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
न्यूज चैनल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, नवंबर 08, 2009

जिंदा कुत्ते की मौत का सीधा प्रसारण

हमारे देश में कुकुरमुत्ते की तरह उग आए न्यूज चैनलों के पास खबरों का ऐसा टोटा है कि उनके लिए कोई भी खबर सीधे प्रसारण के लायक हो जाती है। सड़क पर कोई कुत्ता सोया पड़ा है तो उसे मरा समङा कर ही कोई न्यूज चैनल उसका सीधा प्रसारण कैसे कर सकता है, इसका एक नमूना एक हास्य कलाकार के मुंह से सुनने को मिला। वास्तव में यह एक दुखद पहलू है कि इलेक्ट्रानिक मीडिया वाले कुछ भी दिखाने का काम करने लगे हैं।

छत्तीसगढ़ में इन दिनों राज्योत्सव की धूम मची हुई है। ऐसे में यहां पर कई कलाकार अपनी प्रस्तुति देने में लगे हैं। ऐसे की एक कार्यक्रम में एक हास्य कलाकार राजू निगम ने अपनी कल्पना शीलता का परिचय देते हुए बताया बताया कि कैसे न्यूज चैनल ने सड़क पर सोए हुए कुत्ते को मरा हुआ समझकर उसका सीधा प्रसारण कर दिया।

इसमें बताया गया कि न्यूज रूम की रीडर बताती है कि अभी-अभी खबर मिली है कि हरियाणा की एक सड़क पर एक कुत्ते की दुखद मौत हो गई है। इसके बारे में जानकारी लेने हम सीधे चलते हैं अपने संवाददाता मनीष के पास।

हां तो मनीष बताएं कि यह घटना कैसे हुई।

मनीष- नेहा घटना के बारे में तो कोई जानकारी नहीं मिल पाई है कि कुत्ते की मौत कैसे हुई है, लेकिन इस कुत्ते को किसी सज्जन ने यहां पर काफी समय से पड़े देखा तो हमें खबर की है।

तभी कुत्ते के भौकने की जोर-जोर से आवाजें आने लगती हैं।

न्यूज रीडर , संवादताता से पूछती हैं- लगता है मनीष कुत्ते के रिश्तेदार आ गए हैं।

उधर से मनीष की कोई आवाज नहीं आती है

न्यूज रीडर बार-बार पूछती हैं- मनीष क्या कुत्ते के रिश्तेदार आ गए हैं।

काफी देर बाद मनीष हांफते हुए बताते हैं- नेहा कुत्ते के रिश्तेदार नहीं आए हैं बल्कि मरा हुआ कुत्ता उठ गया है मुझे ही दौड़ा रहा है।

यह एक नमूना है कि कैसे खबरों के लालच में न्यूज चैनल वाले एक जिंदा कुत्ते तक को मरा हुआ समझ कर उसका सीधा प्रसारण करने से बाज नहीं आते हैं। वैसे ऐसा कोई प्रसारण किसी न्यूज चैनल से अब तक तो नहीं हुआ है और यह तो हास्य कलाकार की कल्पना है। लेकिन इसमें कोई दो मत नहीं है कि यह कल्पना कभी भी साकार हो सकती है।

Read more...
Related Posts with Thumbnails

ब्लाग चर्चा

मेरी ब्लॉग सूची

  © Blogger templates The Professional Template by Ourblogtemplates.com 2008

Back to TOP