दमदार कौन ?
आज छुट्टी का दिन है। घर में खाली बैठे-बैठे बोर हो रहे हैं तो ऐसे में हमें दो दोस्तों का एक किस्सा याद आ गया। इस किस्से को यहां बताकर हम जानना चाहते हैं कि इनमें वास्तव में दमदार कौन है।
बात दरअसल यह है कि दो दोस्त रहते हैं। एक दोस्त काफी पहले पीएससी की परीक्षा देते हैं। जब वे परीक्षा देते हैं तब उस समय परीक्षा में बमुश्किल 500 परीक्षार्थी शामिल होते हैं। ऐसे में उन महाशय का नंबर किसी भी तरह से पहले 100 में आ जाता है। इसके बाद दूसरे दोस्त की बारी आती है तब तक प्रतिस्पर्धा इतनी ज्यादा बढ़ गई होती है कि वे जब परीक्षा देने बैठते हैं तब करीब 20 हजार परीक्षार्थी मैदान में होते हैं। ऐसे में उन महाशय को पहले 50 में स्थान मिल जाता है। अब सोचने वाली बात यह है कि जो महाशय पहले परीक्षा देकर 500 के बीच 100 में शामिल होते हैं वे दमदार हैं या फिर दूसरे महाशय जो कि 20 हजार परीक्षार्थियों के बीच बैठकर पहले 50 में स्थान बनाने में सफल होते हैं। आप किसे दमदार मानते हैं जरूर बताएँ।

