राजनीति के साथ हर विषय पर लेख पढने को मिलेंगे....

ब्लागर बैठक लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
ब्लागर बैठक लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, दिसंबर 08, 2009

ये रहा है हमारा पहला ब्लास्ट-जल्द मिलेगा दिग्गजों की नई चर्चा का ब्रेक फास्ट

मस्ती के पलों में संजीव तिवारी, बीएस पाबला, राजकुमार ग्वालानी, ललित शर्मा, शरद कोकास, और सूर्यकांत गुप्ता

भिलाई की ब्लागर बैठक में जो सीरियल ब्लास्ट करने की योजना बनी है, उस योजना के पहले ब्लास्ट के रूप में फिलहाल इतना जान लें कि जल्द ही दिग्गज ब्लागर एक नई चिट्ठा चर्चा प्रारंभ करने वाले हैं। इस चर्चा में अपने देशी के साथ कुछ विदेशी ब्लागर भी शामिल होंगे। अभी हम किसी भी नाम का खुलासा नहीं करेंगे। लेकिन इतना तय है कि जो नाम सामने आएंगे उसमें जरूर कुछ नाम चौकाने वाले होंगे। जो लोग इस चर्चा में शामिल होंगे उनसे बात हो गई है। बस ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। यहां जो चर्चा होगी वह साफ-सुधरी और स्वस्थ मानसिकता वाली होगी इतना जरूर कह सकते हैं। वैसे आप चाहें तो कयास लगा सकते हैं कि कौन-कौन दिग्गज ब्लागर चर्चा करने वालों में शामिल हो सकते हैं।

यह एक छोटा सा ब्लास्ट है। इसके आगे अभी और ब्लास्ट होने हैं, लेकिन उसके लिए भी इंजतार करना होगा। आप सोच भी नहीं सकते हैं कि ब्लाग बिरादरी को एक नई दिशा देने के लिए कैसी-कैसी योजना बना चुकी है। लेकिन किसी भी योजना तब तक खुलासा नहीं किया जाएगा जब तक उस योजना को अंजाम तक नहीं पहुंचा दिया जाता है। किसी भी योजना के अंजाम तक पहुंचने की स्थिति में उस योजना यानी उस ब्लास्ट का धमाका किया जाएगा।

तब तक के लिए विदा.. वंदेमातरम् जय हिन्द, जय भारत, जय छत्तीसगढ़ बैठक के मस्ती के पलों में बीएस पाबला, शरद कोकास, संजीव तिवारी,ललित शर्मा, राजकुमार ग्वालानी, और सूर्यकांत गुप्ता

Read more...
Related Posts with Thumbnails

ब्लाग चर्चा

मेरी ब्लॉग सूची

  © Blogger templates The Professional Template by Ourblogtemplates.com 2008

Back to TOP