समीर लाल जी को बधाई दें राखी सावंत उनकी बहू बन गईं
फिल्म जगत की एक नायिका राखी सावंत ने अंतत: समीर लाल जी के घर की बहू बनना पसंद किया और टोरंटो के युवक इलेश को अपना जीवन साथी चुन लिया है। इलेश चूंकि समीर लाल जी के शहर के हैं ऐसे में अब हमारा तो कम से कम ऐसा मानना है कि राखी सावंत अपने उडऩ तश्तरी की बहू बन गई हैं। वैसे भी भारतीय समाज में एक परंपरा है कि किसी शहर में कोई लड़की ब्याह कर आती है तो वह उस शहर के रहने वालों की बहू बन जाती है, ऐसे में समीर लाल जी के शहर में जाने वाली राखी सावंत उनकी बहू हुईं या नहीं। तो फिर देर किस बात की है, अपने समीर लाल जी को दीजिए बधाई कि उनका टोरंटो जाना सुखद रहा और उनको राखी सावंत जैसी बहू मिल रही हैं। 

