राजनीति के साथ हर विषय पर लेख पढने को मिलेंगे....

राष्ट्रगान लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
राष्ट्रगान लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, अक्टूबर 09, 2009

राष्ट्रगान से करो खिलवाड़-कोई क्या लेगा बिगाड़

राष्ट्रगान के साथ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में किए गए खिलवाड़ पर कहीं कोई चर्चा नहीं हो रही है। हर बात पर आंदोलन करने की बात करने वाले कथित नेताओं को जैसे सांप सुघ गया है। किसी को इस बात से कोई मतलब ही नहीं है कि राष्ट्रगान के साथ क्या हुआ है। होगा भी कैसे। अपना देश भारत वास्तव में महान है जहां पर देश के तिरंगे के अपमान के बाद कुछ नहीं होता है। रायपुर में राष्ट्रगान के साथ जैसा किया गया उसको लेकर जहां हमें दुख हैं, वहीं वरिष्ठ साहित्यकार और पत्रकार गिरीश पंकज भी बहुत ज्यादा दुखी और खफा हैं। उन्होंने इस पर एक अच्छा व्यंग्य भी लिखा है। उनको इस बात की भी पीड़ा है कि अपना आज का मीडिया कैसा हो गया है जो राष्ट्रगान के साथ खिलावड़ के बाद भी मौन है। इस पर तो संपादकीय भी लिखी जानी चाहिए और इस मामले में दोषी अफसरों पर कार्रवाई भी होनी चाहिए। अगर आज ऐसा नहीं होता है तो आगे न जाने राष्ट्रगान के साथ क्या किया जाएगा।

हमने कल ही यह मुद्दा ब्लाग बिरादरी के सामने रखा था कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में होने वाले एक समारोह के लिए राष्ट्रगान की एक बार नहीं बल्कि चार-चार बार रिहर्सल करके इसका अपमान किया गया है। हमारे इस मुद्दे के बाद जो कुछ प्रक्रियाएं आईं उनमें इस बात को कुछ लोगों ने गलत नहीं माना गया कि राष्ट्रगान की रिहर्सल क्यों की गई। लेकिन इस बारे में हमारे साथ ही और कई लोगों का नजरिया यह है कि राष्ट्रगान की रिहर्सल और वह भी आजादी के 63 साल बाद यह तो सचमुच में राष्ट्रगान का अपमान और अफसरों के निक्कमेपन का सबूत है। इस मुद्दे पर बहुत ही जानदार व्यंग्य लिखने का काम वरिष्ठ साहित्यकार और पत्रकार गिरीश पंकज ने किया है आप भी उसे देख सकते हैं राष्ट्रगान का रिहर्सल ? वाह, क्या आईडिया है.... इस व्यंग्य को जब हमारे लेख में गिरीश जी ने टिप्पणी के रूप में पोस्ट किया तो हमने उसको पढऩे के बाद उनको फोन किया। हम बता दें कि हम गिरीश जी को 25 साल पहले से तब से जानते हैं जब स्कूल में पढ़ते थे और रायपुर के दैनिक नवभारत में गिरीश जी काम करते थे। हमने उनको जब फोन किया तो उन्होंने बताया कि एक अखबार में चंद लाइनों की खबर के बाद ही मैंने इस पर व्यंग्य लिखने का मन बनाया था कि आपके ब्लाग में इस मुद्दे पर लिखा देखा और उसको पढऩे के बाद व्यंग्य तैयार किया है।

गिरीश जी ने कहा कि वास्तव में राजकुमार यह दुखद बात है कि आजादी के 63 साल बाद भी राष्ट्रगान के रिहर्सल की जरूरत पड़ी है और इस पर मीडिया मौन है। उन्होंने कहा कि अगर मैं आज किसी अखबार में होता तो जरूर इस पर त्वरित टिप्पणी लिखता और साथ ही संपादकीय भी लिखता। गिरीश जी का भी ऐसा मानना है राष्ट्रगान के साथ ऐसा मजाक देश में और पहले कहीं नहीं हुआ है।

उन्होंने भी इस बात पर दुख जताया कि कैसे लोग इस तरह की टिप्पणी करते हैं कि राष्ट्रगान की रिहर्सल करना गलत नहीं है। क्या 63 साल बाद भी हम इस लायक नहीं बन सके हैं कि राष्ट्रगान को ठीक से गा सके। जहां पर राष्ट्रगान की रिहर्सल करवाई गई थी वहां पर तो राष्ट्रगान का मामला ही नहीं था, वहां तो महज राष्ट्रगान की धुन बजनी थी और वह भी पुलिस बैंड द्वारा। पुलिस बैंड को राज्यपाल के आने और जाने के समय राष्ट्रगान की धुन बजाने का इतना ज्यादा अभ्यास है कि रिहर्सल का कोई ओचित्य ही नहीं था। इसी के साथ राज्यपाल और राष्ट्रपति के बारे में देश के सभी लोग यह बात जानते हैं कि जब उनका किसी भी कार्यक्रम में आना होता है तो उनके आने के साथ और जाने के समय राष्ट्रगान की धुन बजाई जाती है, ऐसे में लोग खुद ही खड़े हो जाते हैं। अगर रिहर्सल करनी ही थी तो इस बात की की जाती है कि लोग को यह समझाया जाता कि जैसे ही राज्यपाल आएंगे राष्ट्रगान की धुन बजेगी और आप लोग अपने स्थान पर खड़े हो जाईएगा। लेकिन नहीं, अफसर तो अपने मन की न करें तो वे अफसर कैसे। उनको इस बात से क्या कि राष्ट्रगान का अपमान हो या और कुछ। वे तो अपनी अफसरशाही चलाएंगे ही। ऐसे अफसरों को जरूर निलंबित कर देना चाहिए जिन्होंने राष्ट्रगान के साथ रिहर्सल जैसा भद्दा मजाक किया है। अगर आज ऐसा नहीं किया गया तो आगे जरूर राष्ट्रगान का इससे ज्यादा बुरा हाल हो सकता है।

क्या अपने देश के मीडिया का खून भी सुख चुका है जो ऐसे मामले में कुछ नहीं कर रहा है। हर छोटी-छोटी बात पर संपादकीय लिखने वाला प्रिंट मीडिया और हर छोटी बात को बढ़ा-चढ़ा कर दिखाने वाला इलेक्ट्रानिक मीडिया आखिर इस मामले में मौन क्यों है। इसी के साथ उन नेताओं को क्या सांप सुघ गया है जो हर छोटी-बड़ी बात पर आंदोलन करने की बात करते हैं, कैसे सब राष्ट्रगान का अपमान बर्दाश्त कर सकते हैं। चलिए जिनकी जैसी मानसिकता लेकिन हमें यह बात गलत लगी इसलिए हमने इसको कम से कम अपने ब्लाग में लिखने की हिम्मत तो दिखाई हमें इसी बात का संतोष है। वास्तव में अगर आज ब्लाग नहीं होता तो हमें भी अपना मन मारकर रहना पड़ता क्योंकि अखबार की नौकरी अपनी मर्जी से नहीं चलती है और खबरें भी वहां मर्जी से नहीं बनाई जा सकती है।

Read more...

गुरुवार, अक्टूबर 08, 2009

क्या राष्ट्रगान की रिहर्सल करना उचित है?

यह अपने देश का दुर्भाग्य है कि अपने राष्ट्रगान के लिए भी रिहर्सल करने की जरूरत पड़ गई है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में जब राष्ट्रीय शालेय खेलों के उद्घाटन का पूर्वाभ्यास करवाया जा रहा था तो जिला प्रशासन के अफसरों ने राष्ट्रगान की एक बार नहीं बल्कि चार-चार बार रिहर्सल करवा दी। यानी इसका मतलब साफ है कि अफसरों की नजर में लोग राष्ट्रगान भी ठीक से नहीं गा सकते हैं। ऊपर से उनसे पूछने पर कहा जाता है कि इसमें गलत क्या है। हमें तो यह लगता है कि राष्ट्रगान की रिहर्सल करवाना एक तरह सेे राष्ट्रगान का अपमान है। कम से कम हमने तो इससे पहले न कभी ऐसा सुना था और न देखा था कि राष्ट्रगान की भी रिहर्सल करवाई जाती है। अब इस बारे में अपनी ब्लाग बिरादरी के मित्र बताएं कि क्या उन्होंने कभी ऐसा सुना या देखा है कि राष्ट्रगान की रिहर्सल होती है साथ ही यह भी बताएं कि क्या सही है या गलत।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कल से राष्ट्रीय शालेय खेलों का प्रारंभ हुआ है। इस आयोजन के एक दिन पहले से पुलिस मैदान में रिहर्सल करवाई जा रही थी। इसका सारा जिम्मा रायपुर के जिलाधीश संजय गर्ग और जिला पंचायत के सीईओ रजत कुमार पर था। ऐसे में जबकि उद्घाटन करने के लिए राज्यपाल ईएसएल नरसिम्हन को आना था तो जिला प्रशासन उद्घाटन अवसर पर होने वाले सभी कार्यक्रमों की रिहर्सल करवा रहा था। यहां तक तो ठीक था, पर राष्ट्रगान की रिहर्सल जहां एक दिन पहले दो बार करवाई गई, वहीं उद्घाटन कार्यक्रम में राज्यपाल के आने के पांच मिनट पहले ही राष्ट्रगान प्रारंभ कर दिया गया ऐेसे में आयोजन स्थल में उपस्थित बड़ी संख्या में लोग हड़बड़ा गए और खड़े हो गए। इसके पहले भी एक बार और राष्ट्रगान की रिहर्सल करवाई गई थी।

हमने अपने पत्रकारिता जीवन के 23 सालों में इससे पहले कभी ऐसा न देखा था और सुना है। हमने इस बारे में जब वहां पर उपस्थित देश के कई राज्यों से आए अधिकारियों से चर्चा की तो उनका भी साफ कहना था कि यह तो सरासर गलत है और एक तरह से राष्ट्रगान का अपमान है कि आप उसकी रिहर्सल करवा रहे हैं। रिहर्सल का मतलब है कि जिला प्रशासन को इस बात का भरोसा ही नहीं था कि राष्ट्रगान ठीक से हो सकता है। यहां पर सोचने वाली बात यह भी है कि किसी को राष्ट्रगान गाना नहीं था बल्कि जब राज्यपाल आते हैं तो पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्रगान की धुन बजाई जाती है, इसके लिए पुलिस बैंड वाले पूरी तरह से प्रशिक्षित रहते हैं, फिर क्यों कर ऐसा किया गया इसका जवाब जिला प्रशासन के पास नहीं है। आयोजन सचिव का जिम्मा उठा रहे जिला पंचायत के सीईओ से जब इस बारे में बात की गई तो उनका कहना था कि इसमें गलत क्या है? भले यह उनको गलत न लगता हो लेकिन हमें तो ऐसा लगता है कि राष्ट्रगान की रिहर्सल करवाने का सीधा सा मतलब अपने राष्ट्रगान का अपमान करना है।

अब इस बारे में हमारी ब्लाग बिरादरी क्या सोचती है, उनके विचार आमंत्रित हैं, ताकि हमारे ज्ञान में भी कुछ इजाफा हो सके। क्या आप लोगों ने कभी ऐसा देखा या सुना है तो जरूर बताएं, साथ ही यह भी बताएं कि क्या राष्ट्रगान की रिहर्सल करना न्यायसंगत है।

Read more...

शनिवार, अगस्त 15, 2009

क्या आपको आता है राष्ट्रगान


आज स्वतंत्रता दिवस है। इस मौके पर हम एक छोटी सी बात ब्लाग बिरादरी के साथ अपने पाठकों से पूछना चाहते हैं कि क्या आपको राष्ट्रगान आता है। अगर आता है तो लिख कर दिखाएं। हमने बहुत से ऐसे लोगों को देखा है जो देशभक्ति की बातें तो बहुत करते हैं, पर जब राष्ट्रगान के बारे में पूछा जाता है तो बंगले झांकने लगते हैं। ऐसे लोगों में कई बड़े-बड़े अधिकारी शामिल हैं। वैसे भी आज के अंग्रेजी के जमाने में स्कूलों में भी राष्ट्रगान की कदर नहीं रह गई है। अगर आप इसकी कदर करते हैं तो फिर देर किस बात की है आज के दिन लिख दें आप भी राष्ट्रगान और बता दें कि आप जानते हैं राष्ट्रगान।



अंत में पूरी ब्लाग बिरादरी और पाठकों के साथ सभी देशवासियों को आजादी की 62वीं वर्षगांठ की ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।

Read more...
Related Posts with Thumbnails

ब्लाग चर्चा

मेरी ब्लॉग सूची

  © Blogger templates The Professional Template by Ourblogtemplates.com 2008

Back to TOP