वकीलों की टीम में छोटा राजन
वकीलों की राष्ट्रीय क्रिकेट स्पर्धा के एक मैच में छोटा राजन और चुलबुल पांडे भी खेले। दरअसल हुआ यह कि जिस दिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में इंदौर और इलाहाबाद के बीच फाइनल मैच खेला गया, यह मैच पहले सत्र में ही कम स्कोर के कारण समाप्त हो गया। इसके बाद एक मजाकिया मैच खेला गया। इस मजाकिया मैच में ही कमेंट्री कर रहे कमेंट्रेटर लगातार बोलते रहे कि छोटा राजन और चुलबुल पांडे बल्लेबाजी कर रहे हैं। इनकी इस कमेंट्री के कारण ही मैदान में उपस्थित चंद दर्शक भ्रमित हो गए थे कि वकीलों की टीम में ये कौन लोग आ गए हैं। बाद में दर्शकों को मालूम हुआ कि वे जो मैच देख रहे हैं कि वह फाइनल मैच नहीं बल्कि मुन्नी बदनाम टाइप का मैच है।
Read more...

