राजनीति के साथ हर विषय पर लेख पढने को मिलेंगे....

राष्ट्रीय ट्रायथलान लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
राष्ट्रीय ट्रायथलान लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, सितंबर 18, 2011

राष्ट्रीय ट्रायथलान के लिए परसदा डेम तय

राजधानी रायपुर में पहली बार होने वाली राष्ट्रीय ट्रायथलान स्पर्धा के लिए कई स्थानों का निरीक्षण करने के बाद परसदा डेम को तय किया गया है। यहां पर तैराकी के मुकाबलों के साथ स्पर्धा का आगाज होगा।
यह जानकारी पत्रकारों को देते हुए राष्ट्रीय फेडरेशन के सचिव राकेश गुप्ता ने बताया कि प्रदेश संघ के बुलावे पर यहां आकर हमने नई राजधानी के कई स्थानों का निरीक्षण करने के बाद अंतत: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के सामने परसदा डेम को उपयुक्त मानते हुए उसका अंतिम चयन किया है। इस डेम से ही लगा हुआ रोड है, रोड को चार किलो मीटर तक चिंहित किया गया है। डेम करीब दो किलो मीटर है। सीनियर वर्ग में डेढ़ किलो मीटर की तैराकी स्पर्धा होती है। 750 मीटर की लेन बनाई जाएगी जिसमें आना-जाना करके दूरी तय होगी। इसी तरह से चार किलो मीटर तक रोड में पांच बार आना जाना करके 40 किलो मीटर की साइक्लिंग की दूरी पूरी की जाएगी। इसके बाद इसी रोड में 10 किलो मीटर की दौड़ होगी। जूनियर वर्ग में 750 मीटर की तैराकी, 20 किलो मीटर सायक्लिंग और 5 किलो मीटर की दौड़ होगी। सब जूनियर वर्ग में एक्वाथलान के मुकाबले होंगे इसमें 400 मीटर तैराकी और तीन किलो मीटर की दौड़Þ होगी। श्री गुप्ता ने बताया कि पहले राष्ट्रीय चैंपियनशिप अक्टूबर में होनी थी, लेकिन अब इसे 26 और 27 नवंबर को तय किया गया है। इसके पहले राज्य स्पर्धा होगी।
छत्तीसगढ़ के राष्ट्रीय खेलों को फायदा होगा
श्री गुप्ता ने कहा कि छत्तीसगढ़ में होने वाले राष्ट्रीय खेलों को राष्ट्रीय स्पर्धा से फायदा होगा। उन्होंने कहा कि फेडरेशन प्रदेश सरकार को एक प्रस्ताव बनाकर देगा कि परसदा डेम में को राष्ट्रीय खेलों के लिए तय किया जाए। यहां पर ट्रायथलान के साथ वाटर स्पोर्ट्स के और कई खेल हो सकते हैं। पूछने पर उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एशियन स्तर में भारत के खिलाड़ी 17वें से 18वें स्थान पर आते हैं। महिला वर्ग में एक खिलाड़ी पूजा चौरसिया ने ताइवान की एशियाई चैंपियनशिप में रजत जीता था। अभी वह चाइना में एशियाई चैंपियनशिप खेलने गई हैं। यह खिलाड़ी भी रायपुर की स्पर्धा में खेलने आएंगी। श्री गुप्ता ने बताया कि उनका फेडरेशन राष्ट्रीय स्पर्धाओं का आयोजन अलग -अलग राज्यों में करवाता है ताकि खेल को देश में लोकप्रिय किया जा सका। राष्ट्रीय ट्रायथलान का लोगो श्री गुप्ता के साथ प्रदेश संघ के सचिव विष्णु श्रीवास्तव, विनीत सक्सेना और आईएच खान ने जारी किया।

Read more...
Related Posts with Thumbnails

ब्लाग चर्चा

मेरी ब्लॉग सूची

  © Blogger templates The Professional Template by Ourblogtemplates.com 2008

Back to TOP