राजनीति के साथ हर विषय पर लेख पढने को मिलेंगे....

राष्ट्रीय ब्लागर मीट लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
राष्ट्रीय ब्लागर मीट लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, जनवरी 26, 2010

देश के नामी ब्लागरों से लेंगे सब जादू की झप्पी-जब ब्लागरों की महफिल सजेगी अबकी


रायपुर की ब्लागर मीट में एक सबसे अहम फैसला यह भी लिया गया है कि रायपुर में बहुत जल्द एक राष्ट्रीय ब्लागर मीट करवाएंगे। इस मीट की योजना काफी लंबे समय से बन रही है, पर इसको अमलीजामा अब तक नहीं पहनाया जा सका है। लेकिन अब यह बात तय है कि बहुत जल्द मार्च-अप्रैल में देश के कई नामी ब्लागर छत्तीसगढ़ की घरा पर अपने कदम रखेंगे और छत्तीसगढ़ के ब्लागरों को इन ब्लागरों से जादू की झप्पी लेने का पूरा-पूरा मौका मिलेगा। वैसे हम एक बात बता दें कि अपने भाई उडऩ तश्तरी यानी समीर लाल जी के साथ भाई अजय कुमार झा ने भी मार्च-अप्रैल में छत्तीसगढ़ आने का वादा किया है, ऐसे में हमने सुझाव दिया है कि इसी समय यह ब्लागर मीट हो तो सबसे बेहतर रहेगा, इस पर सहमति भी बन गई है। इस ब्लागर मीट के लिए बहुत जल्द फिर से छत्तीसगढ़ के ब्लागर बैठेंगे और इसकी रूपरेखा तैयार की जाएगी।

रायपुर में जब 24 जनवरी को ब्लागरों का जमावड़ा लगा तो किसी ने नहीं सोचा था, कि इतने ज्यादा ब्लागर आ जाएंगे। लेकिन जितनी संख्या में ब्लागर आए उससे यह बात साबित हो गई है कि वास्तव में ब्लाग जगत में अपना वह छत्तीसगढ़ कहां है जिसको हमेशा पिछड़ा हुआ और नक्सली समस्या से घिरा हुआ कहा जाता है। किस राज्य में समास्याएं नहीं होती हैं, लेकिन किसी राज्य को इस तरह से पिछड़ कहना पिछड़ेपन का सबूत है। हमारी नजर में तो छत्तीसगढ़ राज्य कभी पिछड़ा राज्य नहीं रहा है, इस राज्य ने कई मामलों में देश में मिसाल कायम की है।

बहरहाल ये बातें बाद की, फिलहाल हम चर्चा करें कि रायपुर ब्लागर मीट में जो फैसले किए गए उन फैसलों में एक सबसे बड़ा फैसला मार्च-अप्रैल में एक राष्ट्रीय ब्लागर मीट का है। इस मीट पर सबने सहमति दे दी है। इस मीट के बारे में उसी समय से योजना बन रही थी जब छत्तीसगढ़ की घरा पर सबसे पहले दिनेशराय द्विवेदी जी के कदम पड़े थे। जब दिनेश जी छत्तीसगढ़ आए थे, उस समय हम ब्लाग जगत से नहीं जुड़े थे, उनसे न मिल पाने का हमें अब तक अफसोस है, लेकिन हमने उनसे फोन पर जरूर बातें की हैं, उनसे भी रूबरू होने की तमन्ना है और यह तमन्ना जरूर राष्ट्रीय ब्लाग मीट में पूरी होगी ऐसा हम कह सकते हैं। दिनेश जी जरूर इस मीट में आएंगे।

दिनेश जी के बाद भाई रवि रतलामी का यहां आना हुआ। रवि जी से हमारे साथ छत्तीसगढ़ के सारे ब्लागरों की मुलाकात बहुत अच्छी और यादगार रही। इसके बाद आया नंबर भाई अलबेला खत्री का। वे तो वैसे भी मास्टर पीस हंै, उनके साथ गुजारा वक्त कोई कैसे भूल सकता। अपने अलबेला जी नाम के अनुरुप अलबेले ही हैं। एक और ब्लागर के छत्तीसगढ़ आने की जानकारी हमें है, वे सिद्देश्वर जी हैं, लेकिन उनसे हमारी मुलाकात नहीं हो पाई थी। वे भिलाई आए थे, किसी कारणवश उनका रायपुर आना नहीं हो सका, और ऐसे आनन-फानन में उनका आना हुआ था कि अपने बीएस पावला जी हमें चाहकर भी सूचना नहीं दे सके थेष वरना हमने उनसे कह रखा था कि जैसे ही सिद्दे्श्वर जी आए हमें सूचित करना हम एक घंटे में भिलाई पहुंच जाएंगे।

खैर इन सभी ब्लागरों को छत्तीसगढ़ की घरा पर जो प्यार और अपनापन मिला है, हम नहीं समझते हैं वे इसको कभी भूल सकते हैं। हमारे छत्तीसगढ़ में ब्लागरों ही नहीं हर छत्तीसगढ़वासी के दिल में अपने देश के दूसरे राज्यों के ब्लागरों और हर रहवासी के लिए कितना प्यार, आदर और सम्मान है यह यहां आने वाला कोई भी इंसान बता सकता है। ऐसी छत्तीसगढ़ की घरा पर अब एक राष्ट्रीय ब्लागर मीट की योजना है तो यहां कौन नहीं आना चाहेगा।


यह कोई छोटी-मोटी योजना नहीं है, इसलिए इसकी रूपरेखा तैयार करने के लिए अगले माह छत्तीसगढ़ के ब्लागरों की एक बैठक होगी जिसमें तय किया जाएगा कि इस ब्लागर मीट का रूप कैसा हो। क्या इस मीट को खुला रखा जाए, या फिर केवल आमंत्रित ब्लागरों के लिए रखा जाए। इस पर सर्वसम्मति से फैसला किया जाएगा। लेकिन हम एक बात बता दें कि इस ब्लागर मीट में अपने भाई समीर लाल जी के साथ अजय कुमार झा जरूर शामिल होंगे क्योंकि इनका आना इस ब्लागर मीट से पहले से तय है। यह मीट हो या न हो अपने ये दोनों भाई तो छत्तीसगढ़ की घरा पर अपने कदम रखने जरूर आएंगे इसका वे वादा कर चुके हैं। ऐसे में इनके आने के बहाने ही एक राष्ट्रीय ब्लागर मीट की योजना बनाई जा रही है। इस ब्लागर मीट का रूप कैसे होगा इसके लिए आपको जरूर कुछ लंबा इंतजार करना होगा, लेकिन रायपुर की ब्लागर मीट में और क्या हुआ था, यह हम जरूर कल बताएंगे, तब तक के लिए जय हिन्द, जय भारत, जय छत्तीसगढ़।


अंत में सभी ब्लागर मित्रों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं....

Read more...
Related Posts with Thumbnails

ब्लाग चर्चा

मेरी ब्लॉग सूची

  © Blogger templates The Professional Template by Ourblogtemplates.com 2008

Back to TOP