राजनीति के साथ हर विषय पर लेख पढने को मिलेंगे....

स्वर्ण कप नेहरू हॉकी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
स्वर्ण कप नेहरू हॉकी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, मई 08, 2011

सडनडेथ में जीता बरेली

अखिल भारतीय स्वर्ण कप नेहरू हॉकी में यंगर्स क्लब बरेली को गोंदिया के खिलाफ कांटे के मुकाबले के बाद सडनडेथ में 4-3 से जीत मिली। इसके पहले बिलासपुर ने चन्द्रपुर को रोमांचक मुकाबले के बाद  टाईब्रेकर में 7-6 से मात दी। निर्धारित समय तक मुकाबला 3-3 से बराबर था।
नेताजी स्टेडियम में चल रही स्पर्धा में पहला मैच डीएफए बिलासपुर और पहली बार खेलने आई डीएफए चन्द्रपुर की टीम के बीच खेला गया। इस मैच में प्रारंभ से ही रोमांचक मुकाबला हुआ। मैच का पहला गोल खेल के 17वें मिनट में बिलासपुर के अतीक कुरैशी ने किया। इसके दो मिनट बाद ही बिलासपुर के राहुल रजक ने गोल करके अपनी टीम को 2-0 से आगे कर दिया। दो गोल से पिछड़ने के बाद भी चन्द्रपुर की टीम ने हौसला नहीं खोया और वापसी करने के लिए बिलासपुर में जोरदार हमले किए जिसकी बदौलत 24वें मिनट में सैय्यद शाहिद ने अपनी टीम के लिए पहला गोल किया। पहले हॉफ के समाप्त होने के दो मिनट पहले ही मनीष मिश्रा ने गोल करके अपनी टीम को 2-2 से बराबरी पर ला खड़ा किया। दूसरे हॉफ के पहले ही मिनट में भरत ने गोल करके चन्द्रपुर को 3-2 से आगे कर दिया। अब बिलासपुर ने बराबरी के लिए जोर लगाया। 47वें मिनट में नीलेश रजक के गोल से बिलासपुर को बराबरी मिली। निर्धारित समय में मुकाबला 3-3 से बराबर रहने पर टाईब्रेकर का सहारा लिया गया। इसमें बिलासपुर के लिए शाहिद, शाहरुख खान, राहुल और कृष्ण गोयल ने गोल किए। चन्द्रपुर के लिए सैय्यद शाहिद, समीर और मनीष मिश्रा ही गोल कर सके। मैच बिलासपुर ने 7-6 से जीता।
दूसरे मैच में यंगर्स क्लब बरेली का मुकाबला डीएफए गोंदिया से हुआ। मैच का पहला गोल बरेली के अब्दुल कादिर ने खेल के 22 वें मिनट में किया। पहले हॉफ में बरेली की टीम 1-0 से आगे थी। दूसरे हॉफ के तीसरे मिनट में गोंदिया को कप्तान जयेश नकाते के गोल से बराबरी मिली। इसके बाद कोई स्कोर नहीं हो सका और मैच का फैसला करने के लिए टाईब्रेकर का सहारा लिया गया। इसमें दोनों टीमें दो-दो गोल कर सकी। ऐसे में मैच का फैसला करने सडनडेथ का सहारा लिया गया। इसमें बरेली की टीम ने पहला गोल कर दिया, जबकि गोंदिया की टीम गोल करने से चूक गई और उसे मैच 3-4 से गंवाना पड़ा। आज के मैचों के अंपायर नजीर अहमद, देवेश शुक्ला, इंसान अली, अब्दुल हुसैन और मुख्य टेबल जज डॉ. क्यूए वाहिद थे।

Read more...

गुरुवार, मार्च 04, 2010

भारतीय खिलाडिय़ों के आने से बढ़ा नेहरू हॉकी का गौरव


स्वर्ण कप नेहरू हॉकी का आयोजन करने वाले एथलेटिक क्लब के पदाधिकारियों का ऐसा मानना है कि हरिभूमि के साथ प्रदेश के उद्योगपति वीरसेन सिंधु द्वारा भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाडिय़ों को राजधानी में बुलाने से नेहरू हॉकी का भी गौरव बढ़ गया है। इस स्पर्धा में यूं तो पाकिस्तान और बंगलादेश की टीमें भी आईं हैं, लेकिन इनके आने से भी उतना महत्व स्पर्धा का नहीं बढ़ा था जितना भारतीय खिलाडिय़ों के आने से बढ़ा है।


नेहरू हॉकी के समापन के बाद अब आयोजक एथलेटिक क्लब के पदाधिकारियों में इस बात को लेकर जोरदार चर्चा है कि इस बार उनकी स्पर्धा को एक अलग तरह का सम्मान मिल गया है। इस सम्मान के बारे में क्लब के अध्यक्ष गजराज पगारिया के साथ सचिव हफीज यजदानी, मंसूर अहमद खान, इदरीश बारी, नोमान अकरम हामिद कहते हैं कि वास्तव में हमारे आयोजन के बीच में भारतीय महिला हॉकी खिलाडिय़ों का आना और उनका यहां पर मैच का खेलना बहुत बड़े सम्मान की बात है। जिस दिन मैच खेला गया उस दिन की भीड़ के बारे में क्या कहा जाए। इतनी भीड़ पहले कभी यहां पर देखने को नहीं मिली। पदाधिकारी कहते हैं कि वास्तव में जो काम हरिभूमि और प्रदेश के उद्योगपति वीरसेन सिंधु ने किया है उसको ताउम्र प्रदेश का हॉकी जगत नहीं भूल सकता है। इन्होंने कहा कि आज जबकि हॉकी वास्तव में बुरी स्थिति में है तो उसको ऐसे ही प्रोत्साहन की जरूरत है।


पदाधिकारी बताते हैं कि नेताजी स्टेडियम के मैदान में दो साल पहे पाकिस्तान और बंगलादेश की टीमें भी आईं थी, लेकिन जैसी दीवानगी महिला हॉकी टीम की खिलाडिय़ों के मैच में देखने को मिली, वैसे पहले कभी देखने को नहीं मिली। इन्होंने साफ शब्दों में कहा कि इस आयोजन के कारण हमारी स्पर्धा का भी गौरव और बढ़ गया है। यहां खेलने आई टीमों के कारण पूरे देश भर में यह संदेश गया है कि छत्तीसगढ़ ने हॉकी के लिए जो पहल की है, वह बेमिसाल है। हमारा प्रयास रहेगा कि अगले साल स्पर्धा में और अच्छी टीमें खेलने के लिए आएं। वैसे इस बार भी कई अच्छी टीमें आर्ईं थीं।

Read more...
Related Posts with Thumbnails

ब्लाग चर्चा

मेरी ब्लॉग सूची

  © Blogger templates The Professional Template by Ourblogtemplates.com 2008

Back to TOP