क्या प्यार जताने चिपक कर बैठना जरूरी है?
शायद ही कोई दिन ऐसा जाता होगा जब रास्ते में आते-जाते हमने पति-पत्नी के साथ ही प्रेमी युगल को मोटर बाइक पर चिपक कर बैठे हुए न देखा हो। इनको देखकर अक्सर मन में एक सवाल उठाता है कि क्या प्यार जताने के लिए क्या चिपक कर बैठना जरूरी है?
मालूम नहीं आज का अपना समाज कहां जा रहा है। एक वह समय था जब प्यार जताने के लिए दिखावे की जरुरत नहीं पड़ती थी, लेकिन आज दिखावे के बिना प्यार को प्यार नहीं माना जाता है, ऐसा कम से कम हमें लगता है। सोचने वाली बात है कि आखिर पति और पत्नी रास्ते में मोटर बाइक पर जाते हुए बिलकुल चिपक कर बैठकर क्या जताना चाहते हैं। एक बार प्रेमी युगल जोड़ों की बात समझ में आती है कि इन बेचारों के पास कोई रास्ता नहीं होता है ऐसे में इनको जो वक्त मिलता है उसमें वे अपने मन की कर लेते हैं, लेकिन जहां तक पति-पत्नी का सवाल है तो इनके पास रहने को घर है, प्यार करने के लिए पूरा समय है, फिर क्यों कर ये रास्ते में ऐसा करते हैं, यह बात समझ से परे हैं।
इस बारे में हमारे ब्लागर मित्र क्या सोचते हैं, जरूर बताएं।

