राजनीति के साथ हर विषय पर लेख पढने को मिलेंगे....

सोमवार, अगस्त 31, 2009

अगस्त ने किया धमाल - देकर गया पांच सटरडे, संडे, मनडे का कमाल



अगस्त माह के अंतिम दिन आज अचानक एक खबर पर ध्यान गया कि अगस्त का महीना कमाल का था। अब कमाल का कैसे तो ये जान लें कि यह माह ऐसा रहा जिसमें एक साथ तीन दिन सटरेड, संडे और मनडे पांच बार आए। ऐसा 823 सालों के कैलेंडर के इतिहास में पहली बार हुआ है। और अब गणितज्ञ इस बात का भी दावा कर रहे हैं कि आगे कम से कम दो दशक तक ऐेसा कोई माह आने वाला नहीं है।


वास्तव में कभी-कभी अपने आस-पास ही ऐसा कुछ अद्भुत और कमाल का हो जाता है, जिस पर ध्यान ही नहीं जाता। ऐसा ही संभवत: अगस्त माह में हो गया जिस पर संभवत: काफी कम लोगों का ध्यान गया होगा। वैसे भी हर इंसान किसी भी माह को सामान्य माह की तरह लेता है। लेकिन कई बार कई माह कमाल के होते हैं। जैसे अगस्त का माह कमाल का रहा। इस माह की खासियत यह रही कि इस माह में तीन वार एक साथ पांच बार पड़े। ऐसा इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ है। इतिहासकारों की मानें तो 823 साल के कैलेंडर में पहली बार शनिवार, रविवार और सोमवार एक माह में पांच बार पड़े। 1, 8,15, 22 और 29 को शनिवार, 2, 9, 16, 23, 30 को रविवार और 3, 10, 17, 24 और 31 को यानी आज सोमवार है। है न गजब की जानकारी।

Read more...
Related Posts with Thumbnails

ब्लाग चर्चा

मेरी ब्लॉग सूची

  © Blogger templates The Professional Template by Ourblogtemplates.com 2008

Back to TOP