राजनीति के साथ हर विषय पर लेख पढने को मिलेंगे....

स्क्वैश लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
स्क्वैश लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, मार्च 28, 2011

राजधानी में बनेगी स्क्वैश अकादमी

छत्तीसगढ़ में पहली खेल अकादमी के रुप में राजधानी में जल्द ही स्क्वैश की अकादमी स्थापित की जाएगी। स्क्वैश संघ के अध्यक्ष और प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने इसके लिए सहमति दे दी है।
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि स्क्वैश को बढ़ावा देने के लिए रायपुर में अंतरराष्ट्रीय स्तर की सर्व सुविधायुक्त स्क्वैश खेल अकादमी की स्थापना की पहल की जाएगी। मुख्यमंत्री ने अपने निवास पर आयोजित छत्तीसगढ़ स्क्वैश एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक में इस प्रस्ताव को सहमति प्रदान दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कि भिलाई-दुर्ग, बिलासपुर, राजनांदगांव और कोरबा में स्क्वैश कोर्ट बनाए जाएंगे। डॉ. सिंह ने बैठक में संघ की ओर से स्क्वैश को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धाएं आयोजित करने के प्रस्ताव को भी सहमति प्रदान की। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता आगामी जुलाई-अगस्त माह में आयोजित की जाएगी। बैठक में खेल एवं  युवा कल्याण विभाग के संचालक जीपी सिंह भी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि राज्य में स्कवैश खेल के लिए जरूरी अधोसंरचना के विकास के लिए राज्य शासन द्वारा हर संभव मदद दी जाएगी।
इस अवसर पर उन्होंने 34 वें राष्ट्रीय खेलों में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों सहित राज्य के अन्य कई वरिष्ठ एवं जूनियर बच्चों की हौसला अफजाई की। उन्होंने 34 वें राष्ट्रीय खेलों में हिस्सा लेने वाले राज्य के स्क्वैश खिलाड़ियों बालक वर्ग में रूचिर जिंदल, कुन्दन सिंह और प्रशान्त अग्रवाल तथा बालिका वर्ग में निकिता मिश्रा, आरूषी चौहान और शौर्या यदु और छत्तीसगढ़ स्क्वैश टूर्नामेंट के विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। मुख्यमंत्री ने जूनियर वर्ग में आदित्य सिंह, आरूषी चौहान, अरूणी चौहान, शौर्या, श्रध्दा सिंह को पुरस्कृत किया । उन्होंने बच्चों को खेलों के साथ मन लगा कर पढ़ाई करने की समझाईश भी दी। मुख्यमंत्री ने वर्ल्ड स्कवैश फेडरेशन के अध्यक्ष रामाचन्द्रन और छत्तीसगढ़ स्क्वैश एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राकेश सिंह तथा उनकी टीम द्वारा स्क्वैश को प्रदेश में बढ़ावा देने के लिए किए गये प्रयासों की सराहना की। बैठक में छत्तीसगढ़ स्क्वैश एसोसिएशन के सचिव डॉ. विष्णु श्रीवास्तव सहित अनेक पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।

Read more...
Related Posts with Thumbnails

ब्लाग चर्चा

मेरी ब्लॉग सूची

  © Blogger templates The Professional Template by Ourblogtemplates.com 2008

Back to TOP