राजनीति के साथ हर विषय पर लेख पढने को मिलेंगे....

एतबार लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
एतबार लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, अगस्त 21, 2009

हम अब भी तेरा एतबार करते हैं


तुम्हें हमसे नफरत सही

हम तुम्हें प्यार करते हैं।।

इस हंसी गुनाह को

हम हर बार करते हैं।।

तुम आओगी नहीं जानकर भी

हम तुम्हें बुलाते हैं।।

दिल के आईने में अब भी

हम तेरा दीदार करते हैं।।

ऐ मेरी हमदम तुम्हें तो

वफा के नाम से नफरत है।।

और एक हम हैं जो

जफा से भी प्यार करते हैं।।

गम लिए फिरते हैं

सारे जमाने का दिल में।।

मगर फिर भी न किसी से

शिकायत करते हैं।।

आ जाओ लौटकर तुम

दिल की दुनिया फिर से बसाने।।

हम तो तेरा अब भी

इंतजार करते हैं।।

सब कहते हैं बेवफा तुम्हें

पर हम तेरा अब भी एतबार करते हैं।।

Read more...
Related Posts with Thumbnails

ब्लाग चर्चा

मेरी ब्लॉग सूची

  © Blogger templates The Professional Template by Ourblogtemplates.com 2008

Back to TOP