राजनीति के साथ हर विषय पर लेख पढने को मिलेंगे....

कनाडा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
कनाडा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, नवंबर 22, 2010

छत्तीसगढ़ की कनाडा पर धमाकेदार जीत

कप्तान रोहित ध्रुव के साथ सलामी बल्लेबाज एम. हसन के अर्धशतकों की मदद से छत्तीसगढ़ ने विश्व कप में खेलने वाली कनाडा की टीम को पहले अभ्यास मैच में ४ विकेट से परास्त कर दिया। कनाडा के लिए शतक बनाने वाले रवीन्दु गुणाशेखरा का शतक टीम के काम न आया। कनाडा से मिली २८० रनों की चुनौती को मेजबान छत्तीसगढ़ ने ६ विकेट खोकर ४७.५ ओवरों में ही प्राप्त कर लिया।
२८० रनों की चुनौती के सामने छत्तीसगढ़ को सलामी जोड़ी अभिषेक सिंह और एम. हसन ने ९३ रनों की साङोदारी करके मजबूत शुरुआत दी। इस जोड़ी को हिरल पटेल ने अभिषेक का विकेट लेकर तोड़ा। अभिषेक ने ५९ गेंदों पर चार चौकों की मदद से ३९ रन बनाए। अभिषेक के आउट होने के बाद हसन भी ज्यादा नहीं चल सके और १२५ के स्कोर पर उनका विकेट भी चला गया। एम. हसन ने ६१ गेंदों का सामना करके ८ चौकों की मदद से ५९ रन बनाए। इसके बाद छत्तीसगढ़ के लिए कप्तानी पारी खेलते हुए रोहित ध्रुव ने अपनी टीम को जीत दिलाई। रोहित ने ४६ गेंदों पर ६ चौकों की मदद से आतिशी ५६ रन बनाए। इयान कास्टर के बल्ले से ४३ रन निकले। उन्होंने ५० गेंदों का सामना किया और चार चौके लगाए।
इसके पहले कनाडा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रवीन्दु गुणाशेखरा के शतक की मदद से २७९ रनों का स्कोर खड़ा किया। कनाडा की पारी में तीसरे विकेट की साङोदारी में रवीन्दु ने नितीश कुमार के साथ ११२ गेंदों में ८६ रन और चौथे विकेट की साङोदारी में कप्तान जुबीन सबकरी के साथ ९८ गेंदों में १०३ रन जोड़े। कनाडा के लिए कप्तान जुबीन ने ४७ गेंदों में ४२ रनों की पारी खेली। उन्होंने दो चौके लगाए। हिरल पटेल ने ४३ रनों की पारी में ३९ गेंदों का सामना किया और एक छक्के के साथ छह चौके उड़ाए। नितीश कुमार ने ६५ गेंदों में एक चौके की मदद से ३९ रन बनाए। छत्तीसगढ़ के लिए अमित मिश्रा ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए।
स्कोरबोर्ड- कनाडा- हिरल पटेल का पी. विवेक बो अमित मिश्रा ४३ (३९), ट्रेविन बस्तीयम पिल्लई का पी. विवेक बो विशाल कुशवाहा ०९ (१६), रवीन्दु गुणाशेखरा नाबाद ११२ (१२३), नितीश कुमार बो अखंड प्रताप सिंह ३९ (६५), जुबीन सबकरी बो. अमित मिश्रा ४२ (४७), बालाजी राव का एंड बो अमित मिश्रा ०८ (०६), अमरवीर हंसरा नाबाद ०६ (०८), अतिरिक्त २० (४ लेग बाई, ४ बाई, १२ वाइड)। कुल-५० ओवरों में ५ विकेट पर २७९ रन। विकेट पतन- १ -३९ (ट्रेविन), २-६१ (हिरल), ३-१४७ (नितीश कुमार), ४- २५० (जुबीन), ५- २६० (बालाजी)। गेंदबाजी- अमित मिश्रा १०-०-७१-३, पंकज राय ६-०-४३-०, विशाल कुशवाहा ६-०-४७-१, संतोष साहू १०-०-३६-०, प्रखर राय ८-०-२९-०, अखंड प्रताप सिंह ६-०-३३-१, रोहित ध्रुव ४-०-१८-०।
छत्तीसगढ़:- अभिषेक सिंह काएंड बो हिरल पटेल ३९ (५९), एम. हसन पगबाधा बो अक्षय बगई ५९ (६१), इयान कास्टर का हरवीर वैद्यवान बो अक्षय बगई ४३ (५०), संतोष साहू रन आउट १० (१०), पी. विवेक बोल्ड अक्षय बगई २५ (२५), रोहित ध्रुव का. बालाजी बो हरवीर वैद्यवान, ५६ (४६), विशाल कुशवाहा नाबाद २८ (२७), प्रखर राय नाबाद ०२ (०५), अतिरिक्त १८ ( ४ लेग बाई, १२ वाइड, २ नोबॉल)। कुल- ४७.५ ओवरों में ६ विकेट पर २८० रन। विकेट पतन- १-९३( अभिषेक), २-१२५ (एम. हसन), ३-१४१ (संतोष साहू), ४-१७० (इयान कास्टर), ५-२०४ (विवेक), ६-२७६ (रोहित ध्रुव)।  गेंदबाजी- मनीउलख ४-१-१७-०, अक्षय बगई १०-०-६१-३, हरवीर वैद्यवान १०-०-७१-१, बालाजी ९-०-४४-०, हिरल पटेल ९.५-०-४९-०।


खेलगढ़ में देखे छत्तीसगढ़ के क्रिकेटरों का हौसला बढ़ाने वाली जीत

Read more...

गुरुवार, दिसंबर 17, 2009

मैं समीर लाल बोल रहा हूं कनाडा से ...

अचानक सुबह को करीब 9 बजे मोबाइल की घंटी बजी..
श्रीमती जी ने बताया कि आपका मोबाइल बज रहा है
हमने मोबाइल उठाया...
उधर से जैसे ही कहा गया कि मैं समीर लाल बोल रहा हूं कनाडा से..
इधर हमारे आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा।
हमारी हालत ठीक वैसे हो गई थी जैसे किसी की बिग-बी यानी अमिताभ से बात करते समय हो सकती है। वैसे भी कम से कम हम तो समीर लाल जी को ब्लाग जगत का बिग-बी मानते हैं।
हमें यकीन ही नहीं हुआ कि हम समीर जी से बात कर रहे हैं।

हमें इतना तो मालूम था कि वे फोन करेंगे, लेकिन इतनी जल्दी करेंगे इसकी उम्मीद नहीं थी।
हम बता दें कि हमारी कल की एक पोस्ट महेन्द्र मिश्र से मोबाइल पर हुई बात-ऐसा लगा सामने हो गई मुलाकात... में समीर जी की टिप्पणी आई थी और उन्होंने ई-मेल से हमारा फोन नंबर मांगा था। हमें उनका ई-मेल मालूम नहीं है, ऐसे में हमने उनका फोन आने के एक मिनट पहले ही टिप्पणी देकर अपना मोबाइल नंबर लिखा था। इसीलिए आश्चर्य हो रहा था कि अपने समीर भाई ने इतनी तेजी कैसे दिखाई।
समीर भाई ने इतनी नहीं बल्कि इससे ज्यादा तेजी दिखाई थी और उन्होंने ललित शर्मा जी से हमारा नंबर लेकर फोन किया था।
समीर जी से जब हमने पूछा कि अभी तो हमने अपने ब्लाग में आपके लिए अपना मोबाइल नंबर डाला है और अभी आपका फोन आ गया तो उन्होंने बताया कि उन्होंने ब्लाग तो नहीं देखा है, बल्कि ललित शर्मा से नंबर लेकर बात कर रहे हैं।
हमें समीर भाई का फोन आने से इतना सुखद आश्चर्य हुआ कि हमें समझ ही नहीं आ रहा था कि हम उनसे क्या बात करें। यह सब इतना अचानक हुआ कि कुछ सोचने और समझने का मौका ही नहीं मिला।
समीर भाई से यही कोई तीन मिनट बात हुई होगी। इतने कम समय में हमें जो एक सबसे बड़ी बात समझ आई वह यह कि वास्तव में समीर भाई कितने साधारण हैं। वैसे तो ब्लाग में उनकी दिनचर्या और उनके बारे में जानकर लगता नहीं था कि ये इंसान इतने साधारण हो सकते हैं। उनसे बात करके ऐसा लगा ही नहीं कि हम एक ऐसे इंसान से बात कर रहे हैं जिनको ब्लाग जगत का बिग-बी कहा जा सकता है।
समीर भाई ने हमारा हाल-चाल पूछा और बताया कि वे अगले साल भारत आने का विचार कर रहे हैं। उन्होंने हमसे पूछा कि आप लोग नए साल में जबलपुर जाने वाले हैं। हमने बताया कि ललित शर्मा जी ऐसी कोई योजना बना तो रहे हैं, संभवत: नए साल में जबलपुर में एक छोटा ब्लागर सम्मेलन हो सकता है।
समीर भाई ने फिर बात करने का वादा किया। हमने भी उनका मोबाइल नंबर अपने मोबाइल में सहेज कर रख लिया है।

Read more...
Related Posts with Thumbnails

ब्लाग चर्चा

मेरी ब्लॉग सूची

  © Blogger templates The Professional Template by Ourblogtemplates.com 2008

Back to TOP