राजनीति के साथ हर विषय पर लेख पढने को मिलेंगे....

डाई लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
डाई लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, अक्टूबर 24, 2009

क्या बालों में डाई लगाने से ब्लड कैंसर होता है?

अचानक एक बात यह सामने आई है कि बालाओं में डाई लगाने से ब्लड कैंसर होता है। यह बात हमारे एक पत्रकार सहयोगी ने कही है। अब इस बात का कोई पुख्ता सबूत तो हमें नहीं मिला है, लेकिन इस एक सवाल ने जरूर मन में एक हलचल पैदा कर दी है कि क्या वास्तव में बालों में डाई लगाने से ब्लड कैंसर हो सकता है। वैसे हम तो कभी डाई का उपयोग नहीं करते हैं, पर हमारे कई मित्र जरूर ऐसा करते हैं और संभवत: हमारे कई ब्लागर मित्र भी डाई का उपयोग करते होंगे। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि इसमें कितनी सच्चाई है। हम अपने ब्लागर मित्रों से जानना चाहते हैं कि क्या आप में से किसी के पास ऐसी कोई जानकारी है क्या कि डाई लगाने से ब्लड कैंसर होता है। अगर है तो उसे सार्वजानिक किया जाए ताकि यह बात साफ हो कि मामला क्या है। अगर वास्तव में इस बात में सच्चाई है तो फिर बालाओं को काला करने का मोह त्याग कर डाई से किनारा कर लेना चाहिए। अगर सच्चाई नहीं है तो फिर क्यों खौफ का माहौल रहे।

ब्लागर मित्र जरूर इस बारे में अपनी जानकारी का खुलासा करें।

Read more...
Related Posts with Thumbnails

ब्लाग चर्चा

मेरी ब्लॉग सूची

  © Blogger templates The Professional Template by Ourblogtemplates.com 2008

Back to TOP