राजनीति के साथ हर विषय पर लेख पढने को मिलेंगे....

शनिवार, अक्तूबर 24, 2009

क्या बालों में डाई लगाने से ब्लड कैंसर होता है?

अचानक एक बात यह सामने आई है कि बालाओं में डाई लगाने से ब्लड कैंसर होता है। यह बात हमारे एक पत्रकार सहयोगी ने कही है। अब इस बात का कोई पुख्ता सबूत तो हमें नहीं मिला है, लेकिन इस एक सवाल ने जरूर मन में एक हलचल पैदा कर दी है कि क्या वास्तव में बालों में डाई लगाने से ब्लड कैंसर हो सकता है। वैसे हम तो कभी डाई का उपयोग नहीं करते हैं, पर हमारे कई मित्र जरूर ऐसा करते हैं और संभवत: हमारे कई ब्लागर मित्र भी डाई का उपयोग करते होंगे। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि इसमें कितनी सच्चाई है। हम अपने ब्लागर मित्रों से जानना चाहते हैं कि क्या आप में से किसी के पास ऐसी कोई जानकारी है क्या कि डाई लगाने से ब्लड कैंसर होता है। अगर है तो उसे सार्वजानिक किया जाए ताकि यह बात साफ हो कि मामला क्या है। अगर वास्तव में इस बात में सच्चाई है तो फिर बालाओं को काला करने का मोह त्याग कर डाई से किनारा कर लेना चाहिए। अगर सच्चाई नहीं है तो फिर क्यों खौफ का माहौल रहे।

ब्लागर मित्र जरूर इस बारे में अपनी जानकारी का खुलासा करें।

11 टिप्पणियाँ:

डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक' शनि अक्तू॰ 24, 07:03:00 am 2009  
इस टिप्पणी को लेखक द्वारा हटा दिया गया है.
डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक' शनि अक्तू॰ 24, 07:03:00 am 2009  

पता नही जी!
यदि कोई प्रमाण मिले तो हमें भी बताना!

ब्लॉ.ललित शर्मा शनि अक्तू॰ 24, 07:34:00 am 2009  

राजकुमार जी आपने बड़ा ही गंभीर प्रश्न उठाया है?
लेकिन इसका समाधान कोई विशेषज्ञ ही कर सकता है। हमारे तो बस की बात नहीं, अरे भाई ऐसी कोई भी चीज नही बची,खाने या लगाने की, जिससे बिमारी नही होती, क्या किया जाये पुरे कुँए में ही भांग पड़ी है। इस लिए इस्तेमाल करो, सिर्फ़ यमराज के एजेंटों से दोस्ती कर लो, बाकी सब ठीक हो जायेगा, वो कुछ मोहलत और दे देंगे।- राम-राम

manish kumar,  शनि अक्तू॰ 24, 08:07:00 am 2009  

अरे बाप रे क्या सच में ऐसा होता है।

guru शनि अक्तू॰ 24, 08:19:00 am 2009  

बड़ी ही खतरनाक बात बताई है गुरु

Unknown शनि अक्तू॰ 24, 09:00:00 am 2009  

भईया कोई डॉक्टर है तो सच तो बताए की क्या ये बातें सही हैं।

Unknown शनि अक्तू॰ 24, 09:05:00 am 2009  

ब्लड कैंसर होता है या नहीं यह तो नहीं कह सकते पर कृत्रिम रूप से केमिकल लगा कर बालों को काला करने का कुछ न कुछ बैड इफैक्ट तो होना ही है।

ab inconvenienti शनि अक्तू॰ 24, 09:55:00 am 2009  

http://www.hairboutique.com/tips/tip622.htm

संतुलित जानकारी आपको इस आलेख में मिल जाएगी

manu,  शनि अक्तू॰ 24, 11:48:00 am 2009  

कोई तो बताए क्या सही है।

Mishra Pankaj शनि अक्तू॰ 24, 12:15:00 pm 2009  

मेरे यहाँ एक बन्दे ने लगाया था तो सारे मुह में सुजन आ गयी थी और वो कुछ हे दिन बाद मर गया था ....आगे मै ज्यादा नहीं जानता वैसे तो आजकल सभी लगाते है .................

संगीता पुरी शनि अक्तू॰ 24, 08:42:00 pm 2009  

कितनी चीजों से बचें .. डाई तो बाहरी प्रयोग की चीज है .. आज खाने में हम कितने प्रकार के रसायनों का प्रयोग कर रहे हैं .. उससे अधिक नुकसानदेह तो डाई को नहीं होना चाहिए .. वैसे आपको कोई ठोस जानकारी मिले .. इसकी हम भी प्रतीक्षा कर रहे हैं !!

Related Posts with Thumbnails

ब्लाग चर्चा

Blog Archive

मेरी ब्लॉग सूची

  © Blogger templates The Professional Template by Ourblogtemplates.com 2008

Back to TOP