सबसे पहले किए दंतेश्वरी माता के दर्शन- बस्तर यात्रा-1
बस्तर यात्रा के पहले पड़ाव में हम बुधवार की रात को जगदलपुर पहुंचे और सुबह ही निकल गए माता दंतेश्वरी के दर्शन के लिए। जगदलपुर से करीब 90 किलो मीटर की यात्रा करके हम लोग पहुंचे माता के दरबार में।
माता के दरबार में माता के दर्शन करने जब हम लोग गए तो वहां पर एक अजीब बात यह मालूम हुई की माता के दरबार में जाने के लिए धोती पहननी होगी। यह धोती वहां पर उपलब्ध थी जिसे नि:शुल्क दिया गया। पेंट वहीं सुरक्षाकर्मियों के पास रखी और माता के दर्शन किए। मंदिर में हजारों साल पुरानी कई मूर्तियों भी थीं। हम यहां पर ज्यादा कुछ लिखने की बजाए ज्यादा से ज्यादा फोटो प्रस्तुत कर रहे हैं।
Read more...

















