नखरेवाली
दिल फिर मचलने लगा
प्यार का चिराग चलने लगा
अभी आए, वो अभी चल दिए
हम फिर अकेले रह गए
उनकी इस अदा को देखकर
हम दीवाने हो गए
लेना चाहा वादा कल का
पर वो मुकर गए
दिया जब प्यार का वास्ता प्रिंस
दिखाया उसने परसो का रास्ता
परसो जब हम उधर गए
जाने वो किधर गए
किया इंतजार दिन भर
पर हुआ ना दीदार
सुनाए क्या अब हाल
हम अपने दिल का यार
हमारे पल्ले पड़ गया है
एक नखरेवाली का प्यार





