प्रिंस पहेली-2
एक व्यापारी व्यापार करने के लिए घर से निकलता है। एक स्थान पर वह कई तरह के सामान बेचने की दुकान लगा लेता है। उसके पास एक बड़ा सा तराजू भी है। व्यापारी की अब परेशानी यह है कि उसके पास सामान तौलने के लिए बाट नहीं है। ऐसे में वह बाट की तलाश करता है तो उसके हाथ एक ऐसा बड़ा पत्थर लगता है जिसका वजन 40 किलो रहता है। अब वह सोचता है कि इस पत्थर का क्या किया जाए। तभी उसको एक उपाय सुझता है और वह उस पत्थर के चार टुकड़े कर देता है। ये टुकड़े वह इस तरह से करता है कि कोई भी ग्राहक उस व्यापारी से एक से लेकर 40 किलो तक का कोई भी सामान मांगता है तो वह एक बार में ही तौल कर दे देता है। अब आपको बताना यह है कि वह व्यापारी पत्थर के कितने-कितने किलो के चार टुकड़े करता है जिससे वह एक बार में ही एक से चालीस किलो की तौल कर लेता है।
Read more...





