भिलाई में ब्लागरों की मैराथन बैठक के बाद अब सीरियल ब्लास्ट की तैयारी
संजीव तिवारी, बीएस पाबला, शरद कोकास, राजकुमार ग्वालानी, ललित शर्मा एवं सूर्यकांत गुप्ता
भिलाई में अचानक छत्तीसगढ़ के ब्लागरों की एक आकस्मिक चिंतन बैठक हुई। इस लंबी आठ घंटे से ज्यादा समय तक चली मैराथन बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर लंबी चर्चा चली। 12 बजे शरद कोकास के निवास में प्रारंभ हुई यह बैठक रात 8 बजे तक चली। इस बैठक में जो फैसले किए गए हैं वो हंगामाखेज है जो सीरियल ब्लास्ट के रूप में सामने आएंगे। फिलहाल करना होगा इन ब्लास्टों के लिए सबको थोड़ा सा इंतजार। लेकिन इतना जान ले कि इस बैठक में करीब एक दर्जन ब्लागर शामिल हुए लेकिन जिन मुद्दों पर चर्चा चली उन मुद्दों पर देश के साथ विदेशी ब्लागरों से भी चर्चा कर सहमति ले ली गई है कि कैसे-कैसे सीरियल ब्लास्ट करने हैं।
शरद कोकास, सूर्यकांत गुप्ता, ललित शर्मा, अनिल पुसदकर, बालकृष्ण अय्यर, बीएस पाबला, राजकुमार ग्वालानी, एवं संजीव तिवारी





