शहीदों का अहसान
भारत माता की रखने को शान
दे दी कई वीर जवानों से जान
नेता सुभाष चन्द्र बोस जैसे महान
भगत सिंह जैसे वीर इंसान
रखने को मातृ-भूमि की आन
कर गए अपनी जान देश पर कुर्बान
कैसे हुआ था अपना देश आजाद
सदा रखना ये बात याद
आए कभी कोई ऐसा मौका
हो जाना देश पर कुर्बान
तिरंगे को कभी झूकने न देना
चाहे पड़ जाए प्राण भी देना
जान की बाजी लगा देना
बनाए रखना तिरंगे का मान
आजादी को जिन्होंने अपना लक्ष्य समझा
गोलियों को जिन्होंने अपना जेवर समझा
खाकर गोलियां जिन्होंने देश को आजाद कराया
याद रखना उन शहीदों का सदा अहसान






