राजनीति के साथ हर विषय पर लेख पढने को मिलेंगे....

मंहगाई लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
मंहगाई लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, जून 26, 2011

ममता से सबक लें दूसरे राज्य

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने राज्य की जनता को राहत देते हुए राज्य में रसोई गैस से सेस हटाकर 16 रुपए की राहत देने का जो काम किया है, वैसा ही काम दूसरे राज्यों की सरकारों का करना चाहिए। राज्य सरकारें चाहें तो मंहगाई पर लगाम लगाने का काम कर सकती हैं, लेकिन कोई सरकार ऐसा करने वाली नहीं है। अगर ये सरकारें ऐसा करेंगी तो इनको विपक्ष को कोसने का मौका कैसे मिलेगा। खासकर जिन राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं, वहां तो यह उम्मीद ही करना बेमानी होगा कि ये सरकारें ममता बनर्जी जैसा काम कर सकती हैं। ममता को रसोई गैस के साथ पेट्रोल और डीजल के लिए भी ऐसी ममता दिखानी चाहिए और दूसरे राज्यों को ममता से सबक लेते हुए आम जनता को राहत देने का काम करना चाहिए। अपने राज्य छत्तीसगढ़ में पेट्रोल पर वेट बहुत ज्यादा है। अगर इसमें कुछ प्रतिशत की ही कटौती कर दी जाए तो आम जनता को राहत मिल सकती है, लेकिन रमन सरकार ऐसा करेगी लगता नहीं है।

Read more...
Related Posts with Thumbnails

ब्लाग चर्चा

मेरी ब्लॉग सूची

  © Blogger templates The Professional Template by Ourblogtemplates.com 2008

Back to TOP