राजनीति के साथ हर विषय पर लेख पढने को मिलेंगे....

यूनिवर्सिटी ऑफ वेर्मोट लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
यूनिवर्सिटी ऑफ वेर्मोट लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, अगस्त 30, 2009

जल्दी बताएं आपको कौन सा दिन भाता है

हिन्दी ब्लाग लिखने वाले ब्लागरों को भी अब इस बात का खुलासा कर देना चाहिए कि उनको लिखने के लिए कौन सा दिन भाता है और कौन सा दिन पसंद नहीं आता है। वैसे हमें तो सभी दिन एक समान लगते हैं और हम कभी किसी दिन को अच्छा और बुरा नहीं मानते हैं। लेकिन वाशिंगटन में शोधकर्ताओं ने 2.4 करोड़ ब्लागों का अध्ययन करके यह बात सामने रखी है कि ब्लागरों को कौन सा दिन अच्छा लगता है और कौन सा दिन बुरा। इस अध्ययन में इस बात का खुलासा नहीं है कि इस अध्ययन में हिन्दी ब्लागों को शामिल किया गया है या नहीं लेकिन हमारा ऐसा मानना है कि हिन्दी ब्लागों को इसमें शामिल नहीं किया गया होगा।

यूनिवर्सिटी ऑफ वेर्मोट के शोधकर्ता ने जो अध्ययन किया है उसके मुताबिक ब्लागरों का सबसे पसंदीदा दिन रविवार है। इस दिन ब्लागर आपस में संपर्क करते हैं। जहां तक ब्लाग लिखने का सवाल है तो मंगलवार के दिन को सबसे अच्छा माना गया है। अधिकांश ब्लागर अपने ब्लाग इसी दिन अपडेट करते हैं। बुधवार के दिन को अध्ययन में सबसे खराब माना गया है। अन्य दिनों की बात करें तो सोमवार को शेयर बाजार के लिए उपयुक्त, गुरुवार को ध्रुमपान छोडऩे के लिए सही और शुक्रवार को बॉस से मिलने के लिए घातक माना गया है। शनिवार के दिन को जहां शराब न पीने के लिए उपयुक्त माना गया है, वहीं बच्चों के जन्म दिन के लिए सबसे उपयुक्त माना गया है।

अब यह तो रही बात उस अध्ययन की जो अंग्रेजी ब्लागों पर किया गया है। क्या ऐसा कोई तरीका है जिससे यह मालूम हो सके कि अपने हिन्दी ब्लाग लिखने वाले ब्लागर मित्र कौन से दिन को ठीक मानते हैं और कौन सा दिन उनको अच्छा नहीं लगता है। हमने एक पहल की है कि ब्लाग बिरादरी के लोग अपने मन की बात जरूर बताएं कि वे इस बारे में क्या सोचते हैं। कौन सा ब्लागर किस दिन को लिखने के लिए उपयुक्त मानता है। वैसे हमारा अपने साथ ऐसा मानना है कि हिन्दी के ज्यादातर नियमित लिखने वाले ब्लागरों के लिए सभी दिन एक समान होते हैं। पर नियमित लिखने वालों की हिन्दी ब्लाग बिरादरी में हमें कमी नजर नहीं आती है। ऐसे में सोच की सुई आकर वहीं अटक जाती है कि आपको कौन सा दिन उपयुक्त लगता है। तो चलिए फिर देर किसी बात की है लिख डालिए अपने मन की बात और बताई अपने ब्लागरों मित्रों को कि आपको कौन सा दिन पसंद है।

Read more...
Related Posts with Thumbnails

ब्लाग चर्चा

मेरी ब्लॉग सूची

  © Blogger templates The Professional Template by Ourblogtemplates.com 2008

Back to TOP