राजनीति के साथ हर विषय पर लेख पढने को मिलेंगे....

लिम्का रिकॉर्ड लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
लिम्का रिकॉर्ड लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, मई 27, 2011

राजदीप तोडेंगे अब लिम्का रिकॉर्ड

राजधानी के जंप रोप खिलाड़ी राजदीप सिंह हरगोत्रा अब लिम्का  विश्व रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में हैं। वे 29 मई को रायपुर में यह रिकॉर्ड तोड़ेंगे। इसके पहले वे गिनीज रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं।
राजदीप सिंह ने बताया कि वे इस समय दिन-रात मेहनत करके भारत के ही रंजीत पाल का लिम्का विश्व रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में जुटे हैं। रंजीत पाल के रिकॉर्ड के बारे में उन्होंने बताया कि रंजीत के नाम एक मिनट में 262 स्टेप का रिकॉर्ड है। इस रिकॉर्ड को राजदीप 275 स्टेप के रिकॉर्ड के साथ तोड़ेंगे। राजदीप बताते हैं कि उनकी नजर में रंजीत का रिकॉर्ड पहले से ही था, पर जापान के मेगुमी सुजुकी का गिनीज रिकॉर्ड तोड़ने के लिए वे इस तरफ ध्यान नहीं दे पाएं थे। अब जबकि राजदीप सुजुकी का रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं तो अब उनकी नजरें रंजीत के लिम्का रिकॉर्ड पर हैं। वे रंजीत का रिकॉर्ड 29 मई की शाम सात बजे शहीद स्मारक भवन में होने वाले एक कार्यक्रम में तोड़ेंगे। इस रिकॉर्ड में राजदीप के साथ सहयोगी के रूप में अंजली साहू और प्रवीण शर्मा रहेंगे।

Read more...
Related Posts with Thumbnails

ब्लाग चर्चा

मेरी ब्लॉग सूची

  © Blogger templates The Professional Template by Ourblogtemplates.com 2008

Back to TOP