राजनीति के साथ हर विषय पर लेख पढने को मिलेंगे....

हिन्दु नव वर्ष लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
हिन्दु नव वर्ष लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, मार्च 17, 2010

हिन्दु नव वर्ष में हमने भी शुरू की एक नई पारी

हिन्दु नववर्ष के पहले दिन की रात को ही हमने भी अपने ब्लागर जीवन की एक नई पारी की शुरुआत की है। इस नई पारी का खुलासा हम पहले भी कर चुके हैं। हमने आज ब्लाग 4 वार्ता में पहली बार चिट्ठा चर्चा की है। अब हम इसमें कितने सफल हुए हैं यह तो ब्लाग बिरादरी बताएगी। हमें इस बात की खुशी है कि हम भी ब्लाग जगत में कुछ नया करने में सफल रहे हैं।

हमने कभी सोचा नहीं था कि हम कभी चिट्ठा चर्चा कर पाएंगे। ये काम हमें बहुत कठिन लगता था। इतने सारे चिट्ठों को पढऩे के बाद चर्चा करना वास्तव में आसान नहीं होता है। लेकिन कुछ पाने के लिए कुछ तो खोना पड़ता है। ऐसे में यह तय है कि अगर कुछ अच्छा करना है तो उसके लिए समय तो देना पड़ेगा। चिट्ठा चर्चा करने के लिए हमें ललित शर्मा ने गुरुमंत्र दिया और हमने कर दी तैयार चिट्ठा चर्चा। आप भी देखें उसे ब्लाग 4 वार्ता में एक नजर बताएं कि हमारा पहला प्रयास कैसा है। उम्मीद है कि समय के साथ हम इसमें भी परिपक्व हो जाएंगे और चर्चा को संवारने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

Read more...
Related Posts with Thumbnails

ब्लाग चर्चा

मेरी ब्लॉग सूची

  © Blogger templates The Professional Template by Ourblogtemplates.com 2008

Back to TOP