राजनीति के साथ हर विषय पर लेख पढने को मिलेंगे....

जंप रोप लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
जंप रोप लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, जून 03, 2011

जंप रोप सहित 11 नए खेल राष्ट्रीय स्कूली खेलों में

राष्ट्रीय स्कूली खेलों में इस बार से जिन 11 नए खेलों को शामिल किया गया है, उनमें छत्तीसगढ़ में खेले जाने वाले आधा दर्जन खेल जंप रोप, कैरम, साफ्ट टेनिस, टेनीक्वाइट, थांग ता और टी-20 क्रिकेट भी शामिल हैं। इन खेलों में छत्तीसगढ़ को लगातार राष्ट्रीय स्तर पर सफलता मिल रही है और खिलाड़ी पदक जीत रहे हैं, खासकर जंप रोप के खिलाड़ी ज्यादा पदक जीतने में सफल हो रहे हैं।
राष्ट्रीय स्कूली खेलों की मेजबानी तय करने जब इस बार स्कूल फेडरेशन आॅफ इंडिया की बैठक गोवा में हुई तो इस बैठक में 25 नए खेलों को शामिल करने का प्रस्ताव रखा गया था जिसमें से 11 खेलों को शामिल किया गया। बैठक में शामिल हुए  बैठक में पहले पुराने खेलों की मेजबानी तय करने के बाद नए खेलों के प्रस्ताव रखे गए इन खेलों में 25 खेल शामिल थे, सभी राज्यों से चर्चा के बाद 11 खेलों जिनमें जंप रोप, कैरम, टेनीक्वाइट, थांग ता, साफ्ट टेनिस, कराते डू, मलखंब, जित कुंडो, फुटबॉल टेनिस, और टी-20 क्रिकेट को शामिल गया।
इन खेलों में छत्तीसगढ़ में जंप रोप के साथ कैरम, थांग ता, टेनीक्वाइट, साफ्ट टेनिस और टी-20 क्रिकेट खेला जाता है। छत्तीसगढ़ को सबसे ज्यादा सफलता अब तक जंप रोप में मिली है। जंप रोप राज्य स्कूली खेलों में पिछले तीन साल से शामिल हैं। जंप रोप संघ के सचिव अखिलेश दुबे ने उम्मीद जताई है कि इस खेल की राष्ट्रीय स्पर्धा में छत्तीसगढ़ को सबसे ज्यादा पदक मिलेंगे। इसकी राष्ट्रीय चैंपियनशिप की मेजबानी महाराष्ट्र ने ली है। छत्तीसगढ़ ने कैरम की मेजबानी लेने में सफल रहा है।

Read more...

शनिवार, अप्रैल 16, 2011

जंप रोप भी अन्ना हजारे की राह पर

राष्ट्रीय खेलों में शामिल नहीं हुआ तो जंतर-मंतर पर धरना देंगे

भारतीय जंप रोप फेडरेशन ने भी अन्ना हजारे की राह पर चलते हुए अपने खेल को राष्ट्रीय खेलों में शामिल करवाने के लिए कमर कस ली है। दिल्ली में हुई बैठक में फैसला किया गया है कि इस साल जंप रोप को राष्ट्रीय खेलों में शामिल नहीं किया गया तो जंतर-मंतर पर धरना दिया जाएगा।
बैठक में शामिल होकर लौटे प्रदेश जंप रोप संघ के सचिव अखिलेश दुबे ने बताया कि फेडरेशन की बैठक में दिल्ली के आईएएस करनेल सिंह को अध्यक्ष बनाया गया। बैठक में फेडरेशन की महासचिव सुनीता जोशी ने कहा कि हमारे खेल को राष्ट्रीय खेलों में शामिल करवाने के लिए अक्टूबर में दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय जूनियर चैंपियनशिप के समय सारे राज्यों के खिलाड़ियों के साथ ओलंपिक संघ से बात की जाएगी। अगर हमारी बात नहीं सुनी गई तो जंतर-मंतर में धरना दिया जाएगा।
राज्यों को मदद करेंगे
श्री दुबे ने बताया कि बैठक में नए अध्यक्ष के सामने सभी राज्यों ने जंप रोप को मान्यता न होने की बात रखते हुए कहा कि बहुत ज्यादा आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अध्यक्ष ने सभी राज्यों को अपने सालाना बजट बनाकर भेजने के लिए कहा ताकि उनको राष्ट्रीय फेडरेशन कुछ मदद कर सके। अध्यक्ष ने सभी राज्यों को पेन कार्ड भी बनाने का सुझाव दिया ताकि राज्य संघों को मदद करने वाले उद्योगों को आयकर में छूट मिल सके।
राजदीप को मदद
नए अध्यक्ष के सामने जब गिनीज बुक रिकॉर्डधारी राजदीप सिंह हरगोत्रा को विश्व कप के साथ एशियन चैंपियनशिप में खेलने जाने के लिए हो रही परेशानी के बारे में श्री दुबे द्वारा बताया गया तो उन्होंने राजदीप को 50 प्रतिशत मदद करने की बात कहीं। इसी के साथ उप्र की गरीब खिलाड़ी कोमल सिंह को भी विश्व कप में खेलने भेजने के लिए आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया।


Read more...

बुधवार, जुलाई 29, 2009

जंप रोप छत्तीसगढ़ के भी स्कूली खेलों में

जंप रोप को अंतत: छत्तीसगढ़ के स्कूली खेलों में भी स्थान मिल गया है। इसके लिए प्रदेश संघ ने काफी मेहनत की और मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के साथ शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के दरबार में लगातार दस्तक दी। इसका नजीता यह रहा है कि जब स्कूली खेलों के राज्य कैलेंडर को अंतिम रूप देने के लिए बैठक हुई तो शिक्षा मंत्री को इस खेल को स्कूली खेलों में शामिल करना पड़ा। जंप रोप जहां हर खेल का बेस माना जाता है, वहीं यह खेल देश के दूसरे राज्यों में शामिल हैं।


राज्य के स्कूली खेलों में जंप रोप के साथ टेनिस बॉल क्रिकेट को शामिल करने की सहमति स्कूली शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने दे दी है। इसी के साथ तीन अन्य खेलों को फिलहाल शामिल नहीं किया गया है। शिक्षा विभाग के राज्य खेलों के कैलेंडर को तय करने के साथ ही कुछ नए खेलों को राज्य स्कूली खेलों में शामिल करने के लिए शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की अध्यक्षता में विधानसभा परिसर में बैठक हुई। इस बैठक में पांच नए खेलों जंप रोप के साथ टेनिस बॉल क्रिकेट, तलवारबाजी, रोल बॉल और वुशू को शामिल करने के प्रस्ताव रखे गए। इन खेलों में से दो खेलों जंप रोप और टेनिस बॉल क्रिकेट का भविष्य राज्य में अच्छा होने के जानकारी मिलने पर शिक्षा मंत्री श्री अग्रवाल ने इन दोनों खेलों को इसी सत्र से स्कूली खेलों में शामिल करने की सहमति दी है।


यहां पर यह बताना लाजिमी होगा कि जंप रोप को स्कूली खेलों में शामिल करवाने के लिए इसके प्रदेश संघ के जो मेहनत की थी उसका फल उसको मिल गया है। संघ अपने खिलाडिय़ों के साथ मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने भी मिले थे। मुख्यमंत्री को जहां यह जानकारी दी गई थी, कि यह खेल राष्ट्रीय स्कूली खेलों में शामिल हैं, वहीं उनको उन राज्यों के बारे में भी बताया गया है जिन राज्यों में यह खेल शामिल है। मुख्यमंत्री को प्रदेश के खिलाडिय़ों को राष्ट्रीय स्तर पर लगातार मिल रही सफलता से भी अवगत करा दिया गया था। मुख्यमंत्री के साथ शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को भी संघ ने पहले से ही पूरी जानकारी देते हुए इस खेल को स्कूली अविलंब शामिल करने की मांग की थी। संघ ने नियमानुसार शिक्षा विभाग के पास एक प्रस्ताव भी भेजा था।

Read more...
Related Posts with Thumbnails

ब्लाग चर्चा

मेरी ब्लॉग सूची

  © Blogger templates The Professional Template by Ourblogtemplates.com 2008

Back to TOP