राजनीति के साथ हर विषय पर लेख पढने को मिलेंगे....

बुधवार, जुलाई 29, 2009

जंप रोप छत्तीसगढ़ के भी स्कूली खेलों में

जंप रोप को अंतत: छत्तीसगढ़ के स्कूली खेलों में भी स्थान मिल गया है। इसके लिए प्रदेश संघ ने काफी मेहनत की और मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के साथ शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के दरबार में लगातार दस्तक दी। इसका नजीता यह रहा है कि जब स्कूली खेलों के राज्य कैलेंडर को अंतिम रूप देने के लिए बैठक हुई तो शिक्षा मंत्री को इस खेल को स्कूली खेलों में शामिल करना पड़ा। जंप रोप जहां हर खेल का बेस माना जाता है, वहीं यह खेल देश के दूसरे राज्यों में शामिल हैं।


राज्य के स्कूली खेलों में जंप रोप के साथ टेनिस बॉल क्रिकेट को शामिल करने की सहमति स्कूली शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने दे दी है। इसी के साथ तीन अन्य खेलों को फिलहाल शामिल नहीं किया गया है। शिक्षा विभाग के राज्य खेलों के कैलेंडर को तय करने के साथ ही कुछ नए खेलों को राज्य स्कूली खेलों में शामिल करने के लिए शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की अध्यक्षता में विधानसभा परिसर में बैठक हुई। इस बैठक में पांच नए खेलों जंप रोप के साथ टेनिस बॉल क्रिकेट, तलवारबाजी, रोल बॉल और वुशू को शामिल करने के प्रस्ताव रखे गए। इन खेलों में से दो खेलों जंप रोप और टेनिस बॉल क्रिकेट का भविष्य राज्य में अच्छा होने के जानकारी मिलने पर शिक्षा मंत्री श्री अग्रवाल ने इन दोनों खेलों को इसी सत्र से स्कूली खेलों में शामिल करने की सहमति दी है।


यहां पर यह बताना लाजिमी होगा कि जंप रोप को स्कूली खेलों में शामिल करवाने के लिए इसके प्रदेश संघ के जो मेहनत की थी उसका फल उसको मिल गया है। संघ अपने खिलाडिय़ों के साथ मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने भी मिले थे। मुख्यमंत्री को जहां यह जानकारी दी गई थी, कि यह खेल राष्ट्रीय स्कूली खेलों में शामिल हैं, वहीं उनको उन राज्यों के बारे में भी बताया गया है जिन राज्यों में यह खेल शामिल है। मुख्यमंत्री को प्रदेश के खिलाडिय़ों को राष्ट्रीय स्तर पर लगातार मिल रही सफलता से भी अवगत करा दिया गया था। मुख्यमंत्री के साथ शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को भी संघ ने पहले से ही पूरी जानकारी देते हुए इस खेल को स्कूली अविलंब शामिल करने की मांग की थी। संघ ने नियमानुसार शिक्षा विभाग के पास एक प्रस्ताव भी भेजा था।

0 टिप्पणियाँ:

Related Posts with Thumbnails

ब्लाग चर्चा

Blog Archive

मेरी ब्लॉग सूची

  © Blogger templates The Professional Template by Ourblogtemplates.com 2008

Back to TOP