राजनीति के साथ हर विषय पर लेख पढने को मिलेंगे....

वोट लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
वोट लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, मई 04, 2009

वोट नहीं नोट

दक्षिण अफ्रीका में अपनी आईपीएल टीम को छोड़कर किंग खान यानी शाहरुख खान जब भारत लौटे थे तो उन्होंने इसके पीछे का कारण मतदान यानी वोट को बताया था कि वे मतदान करना चाहते हैं इसलिए लौटे हैं। लेकिन हकीकत का पर्दाफाश तो इसके बाद हुआ कि जवाब वास्तव में वोट देने की मोहब्बत में नहीं बल्कि नोट कमाने की चाह में भारत लौटे थे।

दरअसल किंग खान को एक निजी समारोह में अपने डांस के जलवे दिखाने के लिए तीन करोड़ रुपए का ऑफर था। भला किंग खान इतने बड़े ऑफर को कैसे ठुकरा सकते थे। सो खान साहब वापस लौटे। अब जबकि उनको लौटना था तो उन्होंने इसके लिए बहाना बनाया कि उनको वोट देना है। अगर खान मियां यह कहते हुए लौटते की उनको एक डांस के लिए जाना है शायद यह सवाल खड़ा होता कि खान मियां को अपने डांस और फिल्मों से इतना ही ज्यादा लगाव है तो वे आखिर आईपीएल से क्यों जुड़े। मान गए किंग खान बहाने बनाना तो कोई आप से सीखे। अब यह आपको तय करना है कि वास्तव में किंग खान को वोट से मतलब है या फिर नोट से ।


आपके विचार आमंत्रित हैं।

Read more...
Related Posts with Thumbnails

ब्लाग चर्चा

मेरी ब्लॉग सूची

  © Blogger templates The Professional Template by Ourblogtemplates.com 2008

Back to TOP