राजनीति के साथ हर विषय पर लेख पढने को मिलेंगे....

सोनार लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सोनार लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, जून 24, 2009

प्रिंस पहेली....

हम राजतंत्र के रायपुर के अंतरराष्ट्रीय चैनल से इस चैनल के मेजबान राजकुमार यानी की प्रिंस लिख रहे हैं। हम आज आपको ले जाने वाले हैं पहेली की एक ऐसी दुनिया में जिसका नाम हमने काफी सोचने के बाद प्रिंस पहेली रखा है। यह पहेली हमारी तब की धरोहर है जब हम कॉलेज में पढ़ते थे। तब हमने इस पहेली को कई लोगों के सामने रखा था, पर इसका जवाब नहीं मिल पाया था। आज जब हम ब्लाग जगत से जुड़े हैं और देख रहे हैं कि यहां पर धड़ाधड़ पहेलियों का दौर चल रहा है तो सोचा क्यों न हम भी एक ऐसी पहेली सबके सामने रखे दें जो सबके दिमाग की दही जमा दे। तो तैयार हो जाएं अपने दिमाग के घोड़ों को दौडऩे के लिए क्योंकि अब आने वाली है आपके सामने प्रिंस पहेली जिसका हल बताना आसान नहीं है। हम पहेली के हल के लिए फिलहाल एक सप्ताह का समय तय कर रहे हैं। आपको अपने दिमाग के घोड़ों को एक सप्ताह तक दौडऩा है। जब आपके दिमागी घोड़े मंजिल तक नहीं पहुंच पाएंगे तब हम बताएंगे आपको प्रिंस पहेली का हल। तो चले सवाल की तरफ....हमारा सवाल है...

हमें सोने के 100 हार बनवाने हैं।

हर हार होगा 10-10 तोले का।

हमें हार चूंकि जल्द चाहिए ऐसे में हम हार एक सोनार के स्थान पर 10 सोनारों को बनाने देते हैं।

एक-एक सोनार को दिए जाते हैं 10-10 तोले के 10-10 हार बनाने के लिए।

लोचा तब होता है जब हारों की डिलवरी के एक दिन पहले पता चलता है कि एक सोनार चोरी कर रहा है और 10 की बजाए 9-9 तोले के हार बना रहा है।

अब आपको उस चोर को पकडऩा है। चोर को पकडऩे के लिए हर सोनारे के हारे तौलने से ही चोर को पकडऩे का आसान तरीका है। लेकिन चोर को पकडऩे के लिए आपको हारों को एक बार तोलकर ही उस चोर को पकडऩा है। याद रहे तोल सिर्फ एक बार होगी। और हारों को तोलना भी जरूरी है। अब आपको बताना यह है कि किस तरह से मात्र एक बार तोलकर चोर को पकड़ा जा सकता है।

तो शुरू हो जाए अपने दिमाग के घोडों को दौडऩे के लिए।

हमें इंतजार रहेगा आपके जवाबों का ।

Read more...
Related Posts with Thumbnails

ब्लाग चर्चा

मेरी ब्लॉग सूची

  © Blogger templates The Professional Template by Ourblogtemplates.com 2008

Back to TOP