राजनीति के साथ हर विषय पर लेख पढने को मिलेंगे....

चित्रकूट लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
चित्रकूट लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, अप्रैल 18, 2010

गर्मी में ठंडक का अहसास कराती चित्रकूट की धारा- बस्तर यात्रा-5

बस्तर यानी जगदलपुर गए और वहां जाने के बाद आप चित्रकूट नहीं गए तो कोई मतलब नहीं है। भरी गर्मी में वहां जाने के बाद जो सकून मिलता है उसकी कल्पना आप कर ही नहीं सकते हैं। इतनी गर्मी के बाद भी वहां की कल-कल करती जलधारा को देखकर जो ठंडक मिलती है उसका अहसास करना है तो वहां जरूर जाएँ। आप चित्र देखकर ही समझ सकते हैं कि चित्रकूट जाने के बाद आप क्या महसूस करेंगे। चित्रकूट की जगदलपुर से महज 40 किलो मीटर की दूरी है। लेकिन हम यहां पर बारसूर के जिस रास्ते से गए थे, वह रास्ता पूरी तरह से नक्सल प्रभावित है और पूरा जंगल वाला है। इस जंगल वाले नक्सल प्रभावित करीब 46 किलो मीटर की यात्रा की बातें हम बाद में बताएँगे फिलहाल आप लें चित्रकूट के चित्रों का मजा।

Read more...

सोमवार, जून 01, 2009

सुबह पानी की बौछार-शाम को दूध की धार

ये दो अद्भूत नजारे हैं बस्तर के जलप्रपात चित्रकूट के। सुबह के समय इसको देखने पर पानी की बौछारों का नजारा होता है। जब इसी को शाम ढ़लने के बाद दुधिया रौशनी में देखते हैं तो ऐसा लगता है मानो दूध की धार बह रही हो। रात को यहां लाइट लगने के बाद अब पर्यटक रात का नजारा देखने आते हैं। हमने इन दोनों चित्रों को अपने कैमरे में तब कैद किया था, जब हम वहां पर जनवरी में गए थे।

Read more...
Related Posts with Thumbnails

ब्लाग चर्चा

मेरी ब्लॉग सूची

  © Blogger templates The Professional Template by Ourblogtemplates.com 2008

Back to TOP