राजनीति के साथ हर विषय पर लेख पढने को मिलेंगे....

लालकृष्ण अडवानी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
लालकृष्ण अडवानी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, अक्टूबर 22, 2011

जनचेतना नहीं जनआक्रोश यात्रा

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण अडवानी की जनचेतना यात्रा जिस मकसद से पार्टी ने निकाली है, वह मकसद तो पूरा होता नहीं दिख रहा है, लेकिन इस यात्रा से जनआक्रोश जरूर बढ़ रहा है। यह यात्रा जहां भी जा रही है, वहां आम जन इतने ज्यादा परेशान हो रहे हैं कि हर किसी से मुंह से भाजपा के लिए अपशब्द ही निकल रहे हैं। ऐसे में यह तय है कि भाजपा ने इस यात्रा से अपने लिए फायदा नहीं बल्कि नुकसान किया है। यह तय है कि यात्रा से परेशान देश का जनतंत्र कभी नहीं चाहेगा कि उनको परेशान करने वाली पार्टी सत्ता में आए। इस यात्रा में एक और अहम बात यह है कि अडवानी जी की यह कैसी यात्रा है जिसमें रथ पहले आता है और वे विमान से आते हैं।
अडवानी की यात्रा जब छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आई तो यहां भी वही नजारा देखने को मिला जैसा नजारा देश के अन्य हिस्सों में देखने को मिला था। इस यात्रा के कारण दीपावली की तैयारी में लगे लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रा के कारण सारे बाजार इस तरह से सील हो गए कि लोगों की बाजार तक पहुंचने में हालात खराब हो गई। बहुतो को तो बाजार जाने की बजाए घर वापास जाना ज्यादा उचित लगा।
अब सोचने वाली बात यह है कि जो भाजपा देश की जनता में जनचेतना जगाने के लिए यात्रा कर रही है, उस यात्रा से लोग हलाकान और परेशान हो रहे हैं। यह तय है कि अडवानी की यात्रा से लोगों में जनचेतना तो आई है, लेकिन जिस तरह की जनचेतना है वह भाजपा के लिए ही घातक है। आज अडवानी की यात्रा जहां भी गई है, वहां के लोगों से इसके बारे में पूछेंगे तो पहले तो हर किसी के भी मुंह से अपशब्द ही सुनने को मिलेंगे। इस यात्रा ने लोगों को इस बात के लिए जरूर जागरूक कर दिया है कि ऐसी पार्टी को कभी सत्ता में मत लाना जो आम जनों का ख्याल नहीं रखती है। वैसे तो किसी भी पार्टी को जनता से सरोकार नहीं है, लेकिन कम से कम ऐसी यात्रा और पार्टियों तो नहीं करती हैं।
अब इसका जवाब किसके पास है कि अडवानी की यात्रा से किसका भला हुआ है। हमारे विचार से तो न तो इससे पार्टी का भला हुआ है और न ही आमजनों का। अगर वास्तव में किसी का भला हुआ है तो वो वे अधिकारी हैं जिनको अडवानी की यात्रा के कारण सड़कें बनाने का काम मिला या इसी तरह का कोई काम दिया गया। इन कामों की आड़ में खुलकर भ्रष्टाचार हुआ। अपने छत्तीसगढ़ में ही अडवानी की यात्रा के लिए 20 करोड़ से ज्यादा की सड़कें बनाई गर्इं। अब यह बात सभी जानते हैं कि 20 करोड़ में से कितने की सड़कें बनीं होंगी। सड़कों के बनाने में भ्रष्टाचार तो होना ही था। वैसे अडवानी की रथ यात्रा पर भ्रष्टाचार का साया तो पहले से ही है।
मप्र में इस यात्रा के समय मीडिया को पैसे बांटने की बात सामने आई। वैसे ऐसा होना कोई नई बात नहीं है। पता नहीं वह कौन का मुर्ख पत्रकार (ऐसा वे भाजपा नेता और वे पत्रकार सोच रहे होंगे जिनको पैसे मिले) था जिसने इस बात का खुलासा कर दिया। भगवान ऐसे ईमानदार लोग पैदा क्यों करते हैं, यही भ्रष्टाचारी सोच रहे होंगे। लेकिन पाप का घड़ा तो एक न एक दिन फुटता ही है। बहरहाल इतना तय है कि अडवानी की यात्रा भाजपा के लिए घातक साबित होगी। अडवानी जी के साथ भाजपा को इस बात का जवाब देना चाहिए कि यात्रा में रथ अलग और अडवानी जी अलग कैसे चल रहे हैं। क्यों कर रथ सड़क मार्ग से आता है और अपने नेता जी विमान से आते हैं। वास्तव में जनचेतना जगानी है और अगर दम  है तो बिना सुरक्षा के सड़क मार्ग से यात्रा करें। अगर आप वास्तव में जनता के चहेते हैं तो कोई आपको नुकसान नहीं पहुंचेगा लेकिन आप अगर जनता के हितैषी नहीं है तो नुकसान उठाने के लिए तैयार रहें।

Read more...

बुधवार, मई 20, 2009

भाजपा यानी अटल-अडवानी-बाकी सब बेमानी

भारतीय जनता पार्टी को लोकसभा चुनाव में चारों खाने चित होना पड़ा है। इसके पीछे का कारण भले लालकृष्ण अडवानी को प्रधानमंत्री के रूप में पेश करना माना जा रहा है। पर एक हकीकत यह भी है कि अडवानी के अलावा भाजपा के पास और विकल्प ही नहीं था जिसको प्रधानमंत्री के रूप में पेश किया जाता। भाजपा का मतलब ही अब तक अटल और अडवानी रहा है। इन दोनों नेताओं के सामने बाकी सारे नेता बेमानी रहे हैं। अचानक नरेन्द्र मोदी का नाम उछाले जाने के बाद ही भाजपा में एक तरफ से फूट पड़ी और उसका हाल बुरा हुआ। वैसे कहा तो यह भी जा रहा है कि अगर अडवानी को प्रधानमंत्री के रूप में पेश नहीं किया जाता तो भाजपा का हाल इससे भी बुरा होता। अडवानी के बारे में ऐसा माना जाता है कि उनके जैसी संगठन क्षमता किसी में नहीं है।



लोकसभा चुनाव के नतीजे भाजपा के लिए चौकाने वाले ही नहीं बल्कि घातक साबित हुए हैं। भाजपा ने तो यह सोचा भी नहीं था कि उसके साथ ऐसा हो सकता है। भाजपा ने तो एक तरह से सत्ता में वापस आने का सपना संजो ही लिया था। भाजपा का ऐसा मानना था कि उसको अब सरकार बनने से कोई रोक नहीं सकता है। भाजपा ने जिस तरह से लालकृष्ण अडवानी को प्रधानमंत्री के रूप में पेश किया था उससे भाजपा इस खुशफहमी में थी कि अडवानी को देश की जनता ठीक उसी तरह से स्वीकार कर लेगी जिस तरह से अटल बिहारी बाजपेयी को किया था। भाजपा का ऐसा सोचना था तो उसके पीछे वह गणित रहा है जिसमें भाजपा का मतलब ही है अटल-अडवानी है। इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि भाजपा को आज जो मुकाम हासिल है उसके पीछे इन्हीं दोनों नेताओं का सबसे बड़ा हाथ रहा है। भाजपा में अटल के बाद अगर वास्तव में किसी नेता में संगठन क्षमता रही है तो वे निर्विवाद रूप से अडवानी ही रहे हैं। उनकी संगठन क्षमता से भाजपा के लोग तो इंकार नहीं कर सकते हैं। अब यह बात अलग है कि हर पार्टी में गुटबाजी होती है और इसी गुटबाजी का परिणाम यह रहा कि अचानक गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी का नाम प्रधानमंत्री के रूप में उछाल दिया गया। भले ऐसा माना जा रहा है कि अगर अडवानी के स्थान पर मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में पेश किया जाता तो भाजपा को सफलता मिल जाती। लेकिन राजनीति के पंडितों की माने तो ऐसा करने पर भाजपा का और बुरा हाल हो जाता। अगर भाजपा को आज 100 से ज्यादा सीटें मिली हैं तो वह अडवानी की संगठन क्षमता का नतीजा है। और किसी नेता के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाता तो भाजपा की हालत इससे बुरी होती।




अटल के बाद भाजपा में एक अडवानी ही रह गए थे जिनके नाम को भाजपा भुना सकती थी और भाजपा ने इसके लिए कोशिश भी की। भाजपा ने तो एक तरह से पूरे देश में ऐसा माहौल बनाने का प्रयास भी किया था कि इधर चुनाव हुए नहीं कि उधर प्रधानमंत्री की कुर्सी पर अडवानी नजर आएंगे। और लगता है अडवानी जी भी इसी मुगालते में थे कि उनको तो अब प्रधानमंत्री बनने से कोई नहीं रोक पाएगा। लेकिन इसका क्या किया जाए कि अपने देश की जनता आज ज्यादा ही समझदार हो गई है।

इस बात में कोई संदेह नहीं है कि भाजपा के पास बड़े नेताओं का टोटा है। अटल के बाद भाजपा में एक अडवानी ही रह गए थे जिनके नाम को भाजपा भुना सकती थी और भाजपा ने इसके लिए कोशिश भी की। भाजपा ने तो एक तरह से पूरे देश में ऐसा माहौल बनाने का प्रयास भी किया था कि इधर चुनाव हुए नहीं कि उधर प्रधानमंत्री की कुर्सी पर अडवानी नजर आएंगे। और लगता है अडवानी जी भी इसी मुगालते में थे कि उनको तो अब प्रधानमंत्री बनने से कोई नहीं रोक पाएगा। लेकिन इसका क्या किया जाए कि अपने देश की जनता आज ज्यादा ही समझदार हो गई है। जनता ने भाजपा का रूप भी देखा है और कांग्रेस का। जब पिछली सरकार में कांग्रेस के गठनबंधन दल लगातार सरकार को ब्लेकमेल करते रहे और कई बार ऐसा मौका आया कि लगा कि अब मध्यावधि चुनाव हो जाएंगे। यह सारा नजारा देखने के बाद जनता के मन में एक ही बात थी अब केन्द्र में स्थिर सरकार जरूरी है। ऐसे में जनता ने स्थिर सरकार की भावना से जब सोचना प्रारंभ किया और उसने राजनीतिक पार्टियों पर नजरें दौड़ाई तो उनके सामने स्थिर सरकार देने की क्षमता रखने वाली पहली पार्टी के रूप में कांग्रेस ही सामने नजर आई। जनता के सामने भले भाजपा ने महंगाई का मुद्दा और आतंकवाद का मुद्दा रखा था, पर जनता भी यह बात अच्छी तरह से समझ गई थी जब पूरा विश्व मंदी की चपेट में है तो ऐसे में देश की अर्थव्यवस्था को बचाए रखना मुश्किल है। इस मंदी के दौर में भी मनमोहन के अर्थशास्त्र ने जो काम किया था उसकी छाप भी कहीं न कहीं जनता के दिमाग में थी। बस फिर क्या था जनता ने फैसला कर लिया और मनमोहन को फिर से चुन लिया।





सत्ता में न आ पाने के कारण अडवानी ने तो अपने वादे के मुताबिक राजनीति से किनारा करने की बात कह दी थी। लेकिन भाजपा कैसे उनका दामन छोड़ सकती है। भाजपा को यह बात अच्छी तरह से मालूम है कि विपक्ष में दमदारी से अपनी बातें रखने के लिए उनके पास अडवानी से बड़ा कोई नेता नहीं है। भले मुरली मनोहर जोशी मौके का फायदा उठाते हुए विपक्ष के नेता बनने को तैयार बैठे हैं, पर उन पर भाजपा संगठन भरोसा करने वाला नहीं है। ऐसे में अडवानी को मनाने के लिए सारा संगठन जुटा और अडवानी को मानना पड़ा है। इस मान-मनव्वल ने भी यह साबित किया है कि भाजपा यानी अटल-अडवानी है, बाकी सब बेमानी है।

Read more...

रविवार, मई 17, 2009

मनमोहन का अर्थशास्त्र आया काम-अडवानी का नहीं भाया नाम

वह भी 16 तारीख थी जिस दिन छत्तीसगढ़ में मतदान हुआ था और आज भी 16 तारीख है जब लोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आए हैं। जब 16 अप्रैल को छत्तीसगढ़ में 11 लोससभा सीटों के लिए मतदान हुआ था उस समय हमने रायपुर लोकसभा सीट के लिए मतदान करने वालों से बात की थी, उस बातचीत के दौरान ही एक महिला मतदाता ने जो बातें कहीं थीं, वहीं बात आज नतीजों के बाद सच होती नजर आ रही है। उस महिला मतदाता से आप कैसा प्रधानमंत्री चाहती हैं के सवाल पर उन्होंने तपाक से कहा था कि उनका तो ऐसा मानना है कि मनमोहन सिंह से अच्छा प्रधानमंत्री कोई हो ही नहीं सकता है। इसके पीछे का कारण भी उन्होंने बताया था कि आज विश्व जिस तरह से मंदी के दौर से गुजर रहा है उस दौर में भी मनमोहन सिंह अर्थशास्त्री होने के कारण देश को बचाए रखने में सफल हो रहे हैं। आगे भी देश को वे ही आगे ले जाने का काम कर सकते हैं। उनकी बातों को याद करके लगता है कि वास्तव में देश के पढ़े-लिखे तबके ने भी संभवत: इस बात को ध्यान में रखते हुए एक बार फिर से मनमोहन सिंह को सिंह इज किंग बनाने का फैसला किया है। इधर यह बात भी सामने आई है कि भाजपा को लालकृष्ण अडवानी को प्रधानमंत्री के रूप में सामने रखना भारी पड़ा है। अगर उनके स्थान पर गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी को भावी प्रधानमंत्री के रूप में सामने रखा जाता तो शायद आज तस्वीर कुछ और होती।




लोकसभा के परिणामों ने साबित कर दिया है कि जनता पूरी तरह से कांग्रेस और उसकी गठबंधन की सरकार से संतुष्ट है और चाहती है कि एक बार फिर से देश की कमान मनमोहन सिंह के हाथों में ही रहे। जनता का ऐसा मानने के पीछे जो सबसे बड़ा कारण नजर आता है वह यह है कि जनता ऐसा मानती है कि मनमोहन सिंह जैसे अर्थशास्त्री ही इस देश का विकास कर सकते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी भी संभवत: इस बात से अच्छी तरह से वाकिफ थीं कि मनमोहन सिंह ही लोगों का मन मोह सकते हैं। ऐसे में उन्होंने सही समय पर सही पासा फेंकते हुए यह ऐलान किया था कि यूपीए फिर सत्ता में आती है तो मनमोहन ही प्रधानमंत्री होंगे। अगर वह पुत्र मोह में फंस जातीं तो आज यूपीए को फिर से सरकार बनाने का मौका मिलने वाला नहीं था। कांग्रेस की चाकरी करने वाले नेता श्रीमती गांधी को खुश करने के लिए जरूर समय-समय पर राहुल गांधी को प्रधान मंत्री बनाने की बात करते रहे, लेकिन कम से कम श्रीमती गांधी को यह बात अच्छी तरह से मालूम थी कि अगर उन्होंने कांग्रेस के चाकरों के चक्कर में पड़कर राहुल को प्रधानमंत्री पद का दावेदार घोषित कर दिया होता तो आज यह दिन देखने को नहीं मिलता।

श्रीमती सोनिया गांधी ने जिस तरह से रणनीति बनाकर फिर से कांग्रेस को सत्ता में लाने का काम किया है, उससे यह साफ हो जाता है कि उनको राजनीति की सबसे ज्यादा समझ है।

इसमें कोई दो मत नहीं है कि यूपीए सरकार में श्रीमती सोनिया गांधी की ही चलती रही है और आगे भी उनकी ही चलेगी। मनमोहन सिंह इस बात को कैसे भूल सकते हैं कि उनको प्रधानमंत्री बनने का मौका मिला था उसके पीछे श्रीमती गांधी ही थीं, ऐसे में उनको तो उनकी बातें माननी ही हैं। क्या भाजपा में ऐसा होता तो भाजपा सुप्रीम की बात मानने से कोई प्रधानमंत्री इंकार कर देगा। विरोधियों का काम है विरोध करना, लेकिन फैसला करने का काम तो जनता का है। अब जनता ने जबकि यूपीए को सत्ता सौंपने का फैसला सुना दिया है तो इससे क्या फर्क पड़ता है कि मनमोहन सिंह मजबूर प्रधानमंत्री है या मजबूत प्रधानमंत्री। मनमोहन चाहे मजबूत हो या मजबूर लेकिन यह तय है कि उनको उनके अर्थशास्त्र ने एक बार फिर से सिंह इज किंग बना दिया है।

और समझ हो भी क्यों नहीं, उनको राजनीति सीखने का मौका अपनी सास श्रीमती इंदिरा गांधी के साथ अपने पति राजीव गांधी से मिला है। ऐसे में यह कैसे हो सकता है कि वह मात खा जाती, उन्होंने सही समय पर जनता की नब्ज पहचानी और बिलकुल सही रणनीति से काम लिया और अपने को सरकार में वापस लाने में सफल रहीं। अब यह अलग मुद्दा है कि मनमोहन मजबूर प्रधानमंत्री हैं या मजबूत प्रधानमंत्री। विरोधी पार्टियां लगातार उनको मजबूर प्रधानमंत्री कहती रही हैं। इसमें कोई दो मत नहीं है कि यूपीए सरकार में श्रीमती सोनिया गांधी की ही चलती रही है और आगे भी उनकी ही चलेगी। मनमोहन सिंह इस बात को कैसे भूल सकते हैं कि उनको प्रधानमंत्री बनने का मौका मिला था उसके पीछे श्रीमती गांधी ही थीं, ऐसे में उनको तो उनकी बातें माननी ही हैं। क्या भाजपा में ऐसा होता तो भाजपा सुप्रीम की बात मानने से कोई प्रधानमंत्री इंकार कर देगा। विरोधियों का काम है विरोध करना, लेकिन फैसला करने का काम तो जनता का है। अब जनता ने जबकि यूपीए को सत्ता सौंपने का फैसला सुना दिया है तो इससे क्या फर्क पड़ता है कि मनमोहन सिंह मजबूर प्रधानमंत्री है या मजबूत प्रधानमंत्री। मनमोहन चाहे मजबूत हो या मजबूर लेकिन यह तय है कि उनको उनके अर्थशास्त्र ने एक बार फिर से सिंह इज किंग बना दिया है।

अब भाजपा की बात करें तो भाजपा का जो हाल हुआ है उसके पीछे कहीं न कहीं लालकृष्ण अडवानी को भावी प्रधानमंत्री के रूप में प्रमोट करना रहा है। आम जनता की तो बात ही छोड़ दें भाजपा वाले खुद कहते रहे हैं कि अडवानी का नाम तय करना गलत फैसला रहा है और आज वास्तव में वह फैसला गलत साबित हो ही गया है। अगर भाजपा ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी पर दांव खेला होता तो एक बार भाजपा के सत्ता में आने के आसार हो सकते थे, लेकिन अब क्या हो सकता है अब तो भाजपा को पांच साल इंतजार करना पड़ेगा। इसी के साथ उसके लिए यह चिंतन-मनन का सवाल है कि उसको हार क्यों मिली। बड़े-बड़े दांवे करने वाली भाजपा अपना पिछला ही प्रदर्शन नहीं दोहरा सकी।

Read more...
Related Posts with Thumbnails

ब्लाग चर्चा

मेरी ब्लॉग सूची

  © Blogger templates The Professional Template by Ourblogtemplates.com 2008

Back to TOP