राजनीति के साथ हर विषय पर लेख पढने को मिलेंगे....

अनिल पुसदकर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
अनिल पुसदकर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, मई 01, 2011

अबे तेरा सम्मान नहीं हुआ क्या?

कल की बात है हम रास्ते में थे कि मोबाइल बज उठा। मोबाइल का बजना कोई अनोखा नहीं था, लेकिन कल मोबाइल उठाया तो उधर से आवाज आई अबे तेरा सम्मान नहीं हुआ क्या? एक बार हमें लगा कि यार ये तो अपने अनिल पुसदकर जी लगते हैं, लेकिन फिर आवाज से लगा कि नहीं यार अनिल जी नहीं हैं? जब हमें भरोसा हो गया कि अनिल जी नहीं है, ये बंदा अपना काई  मित्र है तो हमने भी उसी अंदाज में कहा तेरे को क्या हो गया है बे। उसने कहा कि साले कुछ भी लिखते रहता है। अगर किसी का सम्मान हो रहा है, इसमें अगर किसी की दुकानदारी चल रही है तो तेरे को क्या नुकसान हो रहा है।
अब तक हम उस बंदे को पहचान नहीं पाए थे, हमने कहा कि चल बेटा हमें काई नुकसान नहीं हो रहा है, पहले तू अपना नाम ही बता, उसने कहा कि अब बेटा तू नाम भी भूल गया है कि अपने दोस्तों का।
हमने कहा अबे तेरे जैसे न जाने कितने रहे होंगे, हर किसी को थोड़े याद रखूंगा। इस पर उसने कहा कि अच्छा हम रायपुर से क्या चले गए लगता है साले अपने बचपन के दोस्त को भी भूल गया। उसका इतना कहना था कि हमारे दिमाग में बिजली कौंधी, अब हम अपने इस मित्र को पहचान गए थे, ये हमारे बचपन के मित्र हैं शौकल अली जो आज-कल बेंगलुरु में है। उसे पहचानते ही हम बरस पड़े, साले इतने लंबे समय बाद फोन भी किया तो झगड़ा करने के लिए। खैर चलो हमारी पोस्ट से, भले अपना अपमान, सॉरी सम्मान करवाने वालों को असर नहीं हुआ, तूझे तो असर हुआ और तेरा फोन आया।
शौकत ने कहा कि साले तू नहीं सुधर सकता है, वहीं बचपन वाली आदत कुछ गलत दिखा नहीं कि या तो लिख डाला, या फिर झगड़ा कर डाला, अब तो साले तेरे हाथ में ये ब्लाग-वाग भी आ गया है, तेरे अखबार में तो जरूर पाबंदी होगी ऐसी बातें लिखने के लिए इसलिए अपना सारा गुस्सा ब्लाग में दिखाता है।
हमने उससे सवाल किया कि हमने जो लिखा है, उसमें गलत क्या?
उसने कहा अबे गलत कुछ नहीं, लेकिन क्या तू एक अकेले सबको सुधार सकता है। मैं भी जानता हूं कि तू साले पिछले दो दशक से भी ज्यादा समय से हर गलत बात का विरोध करता है और साले बुरा बनता है, आखिर तूझे बुरा बनने का इतना शौक क्यों है?
हमने कहा कि अगर गलत बात का विरोध करने से हम जिंदगी भर बुरे बनते रहेंगे तो भी यह काम करते रहेंगे। यह बात तू अच्छी तरह से जानता है।
शौकत ने कहा- साले तू सुधर नहीं सकता है, तेरे से किसी भी विषय में जीतना वैसे भी कठिन है। चल छोड़ अपनी सुना क्या चल रहा है।
हमने कहा- सब ठीक है, यार वही नौकरी चल रही है कमल घीसने की, लेकिन अब कलम के स्थान पर कंप्यूटर पर ऊंगलियां चलानी पड़ती हैं।
हमने कहा तू सुना क्या चल रहा है।
शौकत ने कहा कि अपनी भी बस नौकरी चल रही है।
हमने उससे कहा कि चल बे अब रख फोन हमें प्रेस की मिटिंग में जाना है, फिर बात करेंगे, और तूझे बताऊंगा भी कि मेरा सम्मान हुआ है या नहीं।
हम बता दें कि वैसे तो हमारा एक बार नहीं कई बार सम्मान हुआ है, लेकिन हम सम्मान में नहीं काम में भरोसा करते हैं। हमें एक दशक पहले राष्ट्रीय दिशा मंच वालों द्वारा किया गया सम्मान आज भी याद है जब वे लोग हमें खोजते हुए दैनिक देशबंधु में पहुंचे थे, तब हमने उनसे कहा था कि हम सम्मान वगैर में भरोसा नहीं रखते हैं, लेकिन उन्होंने जिद की थी कि आप खेल पत्रकारिता में छत्तीसगढ़ में सबसे सीनियर हैं और आपके योगदान के कारण ही हम सम्मान करना चाहते हैं। हमारे कई  पत्रकार मित्रों से समझाने के बाद हम सम्मान करवाने तैयार हुए थे। एक बात और बता दें कि अगर हम भी अपने जमीर को किनारे रख दें तो हमारी छत्तीसगढ़ ही बल्कि देश के खेल जगत में इतनी ज्यादा पकड़ है कि हम अपना सम्मान हर माह नहीं बल्कि हर सप्ताह करवा सकते हैं और यह सिलसिला एक साल से भी ज्यादा समय तक चल सकता है, लेकिन हम जानते हैं कि सम्मान मिल जाने से कुछ नहीं होता है। किसी का भी सम्मान दिल से होना चाहिए। चाहे वह किसी भी तरह का ही सम्मान हो। आप काई भी काम करते हो, अगर आपके काम की तारीफ कोई सच्चे दिल से करता है तो उससे बड़ा सम्मान और कोई  नहीं हो सकता है, इसलिए हमारा ऐसा मानना है कि इंसान को काम पर भरोसा करना चाहिए और ऐसा कुछ करने का प्रयास करना चाहिए जिससे दूसरों का भला हो। दूसरों के लिए जीने वाला इंसान ही असल में इंसान होता है। अपने लिए तो सब जीते हैं। जब हमारी किसी खबर पर किसी खिलाड़ी का भला होता है, और वह फोन करके कहता है भाई साहब धन्यवाद आपकी खबर के कारण हमारा भला हुआ है तो हमें वही सबसे बड़ा सम्मान लगता है।

Read more...

रविवार, जून 13, 2010

अनिल पुसदकर के सम्मान देने से अभिभूत हूं

प्रेस क्लब रायपुर में हम लोग कल दोपहर को छत्तीसगढ़ खेल पत्रकार संघ का गठन करने के लिए बैठे थे। इस बैठक में हम लोगों ने प्रेस क्लब के अध्यक्ष भाई अनिल पुसदकर को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया था। हम लोगों की मंशा प्रारंभ से ही उनको अपने संघ का मुख्य संरक्षक बनाने की थी। अनिल जी संघ के मुख्य संरक्षक तो जरूर बने, लेकिन इस शर्त पर की हम यानी राजकुमार ग्वालानी भी उनके साथ मुख्य संरक्षक रहेंगे। उनकी बात को हमारे साथ सबके पास मानने के अलावा कोई चारा नहीं था क्योंकि हम सभी अनिल जी का बहुत सम्मान करते हैं। लेकिन उन्होंने जैसा सम्मान हमें कल दिया उससे हम अभिभूत हैं। वैसे अनिल जी ने आज तक किसी को सम्मान देने में कमी नहीं की है।
छत्तीसगढ़ में पिछले एक दशक से हम लोग छत्तीसगढ़ खेल पत्रकार संघ बनाने की कवायद कर रहे हैं। लेकिन कहते है न हर अच्छे काम में टांग खींचने वालों की कमी नहीं रहती है। ऐसे में यह मामला लगातार  टलते जा रहा था। लेकिन इस बार हम लोगों ने सात सदस्यों का एक मंडल बनाकर अंतत: फर्म सोसायटी से संघ का पंजीयन करवा ही लिया। इसके बाद संघ का नियमानुसार गठन करने ही कल हम लोग प्रेस क्लब रायपुर में बैठे थे। इस बैठक में हम लोग पदाधिकारियों का चुनाव निर्विरोध करना चाहते थे। वैसे यह सब तय भी था। जब बैठक प्रारंभ हुई तो सबसे पहले अनिल जी को मुख्य संरक्षक बनाने का प्रस्ताव आया। इस पर अनिल जी ने अपना जो मत व्यक्त किया उसने हमारे साथ सभी को अभिभूत कर दिया। अनिल जी ने कहा कि वे मुख्य संरक्षक बनने के लिए तैयार हैं, लेकिन मेरे साथ राजकुमार ग्वालानी को भी मुख्य संरक्षक ही बनाना पड़ेगा। उन्होंने खुले दिल से यह स्वीकार किया कि उन्होंने कभी खेल पत्रकारिता नहीं की है, ऐसे में वे सोचते हैं कि संघ का मुखिया एक ऐसा पत्रकार हो जिनका हमेशा से खेल पत्रकारिता से नाता रहा है। उन्होंने कहा कि मैं राजकुमार ग्वालानी को 20 साल से भी ज्यादा समय से खेल पत्रकारिता करते देख रहा हूं। इसने कभी इससे नाता नहीं तोड़ा है। ऐसे में संघ का पहला मुखिया तो राजकुमार को ही होना चाहिए।
इसमें कोई दो मत नहीं है कि हमने खेल पत्रकारिता से कभी नाता नहीं तोड़ा है। खेल पत्रकारिता करते हुए हमें करीब 25 साल हो रहे हैं। हम बता दें कि हम जब दैनिक देशबन्धु में तीन साल तक समाचार संपादक थे, तब भी हमने खेल पत्रकारिता से नाता नहीं तोड़ा था।
बहरहाल अनिल जी ने हमें जो सम्मान दिया उससे हम तो अभिभूत हैं ही, हमारे साथी खेल पत्रकार भी अभिभूत हैं। अंतत: अनिल जी की बात को मानकर हमें भी संघ का उनके साथ मुख्य संरक्षक बनना पड़ा।  इसके बाद संघ का गठन किया गया और संघ का अध्यक्ष सुशील अग्रवाल को सचिव कमलेश गोगिया को तथा कोषाध्यक्ष चंदन साहू का और उपाध्यक्ष केएन किशोर को बनाया गया।

Read more...

सोमवार, मार्च 01, 2010

योगेन्द्र जी आए छत्तीसगढ़ पर छाए



हरियाणा के एक कवि हैं योगेन्द्र मौदगिल जी। हम उनके बारे में ज्यादा कुछ नहीं जानते हैं, पर अचानक उनसे कल मुलाकात हुई और एक छोटी सी मुलाकात के बाद हमें मालूम हुआ कि वे एक अच्छे कवि ही नहीं बल्कि एक जिंदादिल इंसान भी हैं। उनकी कविताओं का रस छत्तीसगढ़ के वासियों को पीने का मौका मिला, और सभी उनकी कविता के रंगों में ऐसे डूबे कि पूछिए ही मत। हम तो बस इतना कह सकते हैं कि योगेन्द्र जी आए और छत्तीसगढ़ पर छाए।

कल सुबह की बात है अचानक भाई ललित शर्मा जी का फोन आया। हाल-चाल पूछने के बाद उन्होंने बताया कि हरियाणा के कवि भाई योगेन्द्र मौदगिल आए हैं। योगेन्द्र जी का ब्लाग भी है। ललित जी ने कहा कि वे रायपुर आ रहे हैं उनको समता से वापस जाना है। योगेन्द्र जी को स्टेशन तक छोडऩे की जिम्मेदारी ललित जी ने हमें दे दी। हमने उनसे कहा कि योगेन्द्र जी को अभनपुर से एक बजे भेजे ताकि तब तक हमारा काम भी समाप्त हो जाएगा। इसी बाच हमने भाई अनिल पुसदकर जी को भी बता दिया कि योगेन्द्र जी आए हैं। सुनकर वे भी प्रसन्न हुए और उन्होंने भी वही बात कही जो हम चाहते थे। कल प्रेस क्लब में होली मिलन का कार्यक्रम था। हर साल वहां पर होली में चलती है हंसी की गोली। सो हमने पहले ही सोचा था कि योगेन्द्र जी को भी इस कार्यक्रम में ले जाकर हंसी की गोली चलाने का पूरा मौका दिया जाएगा।

करीब एक बजे हम प्रेस से निकल कर प्रेस क्लब पहुंच गए। करीब डेढ़ बजे अनिल जी ने पूछा कि योगेन्द्र जी कहां हैं। हमने कहा अभी पता करते हैं। ललित जी से उनका नंबर लेकर उनका मोबाइल खटखटाया तो मालूम हुआ कि वे रायपुर आ गए हैं और बूढ़ापारा के पास हैं। हम फौरन उनको लेने चले गए। उनको लेकर प्रेस क्लब आए। तब तक महफिल सज चुकी थी।

अनिल भाई ने योगेन्द्र जी को सीधे मंच पर आमंत्रित किया और सबसे पहले उनको ही कुछ सुनाने के लिए माइक थमाया गया। उन्होंने अपनी चंद कविताओं से रंग जमा दिया। इसके बाद महफिल चलती रही और योगेन्द्र जी को समझ में आ गया कि इस महफिल में क्या सुनाना है, दूसरे दौर में उन्होंने भी होली के सुरूर वाली चंद लाइनें सुनाईं और खूब तालियां पाईं।

प्रेस क्लब की महफिल समाप्त होने के बाद योगेन्द्र जी को अनिल भाई की गाड़ी में हम लोग स्टेशन छोड़कर आए। योगेन्द्र जी के साथ ज्यादा समय तो बिताने का मौका नहीं मिला, लेकिन जितना भी समय मिला उसमें यह जरूर मालूम हुआ कि वे वास्तव में जिंदादिल इंसान हैं। वैसे भी कविता लिखने और बोलने का काम जिंदा दिल इंसान ही कर सकते हैं। हमें सिर्फ इस बात का अफसोस है कि समय कम होने के कारण हमने कभी उनका ब्लाग नहीं देखा है। लेकिन अपने अनिल भाई जरूर उनका ब्लाग देखते हैं और उन्होंने इस बारे में योगेन्द्र जी से चर्चा भी की। हमें यह भी मालूम हुआ कि भाई योगेन्द्र जी भिलाई में एक कवि सम्मेलन में आए थे और वहां पर अपनी कविताओं से सभी को भाए थे। कल एक और चूक यह हो गई कि हम योगेन्द्र जी की कोई तस्वीर नहीं ले सके. ऐसे में जब हमने यह पोस्ट लिखी तो भाई ललित शर्मा से उनकी एक तस्वीर मांगी तो उन्होंने भेज दी जो पेश है।

Read more...

सोमवार, जनवरी 11, 2010

ब्लागर समझे एक-दूजे को भाई तो क्यों हो टांग खिंचाई

हमारी कल की पोस्ट ब्लागरों को आने लगी एक-दूजे की याद जल्द होगी मुलाकात, पर भाई काजल कुमार की एक टिप्पणी आई कि टांग खिंचाई की दुनिया में यह पढ़ कर अच्छा लगा। इस टिप्पणी पर ही हम आज की यह पोस्ट लिख रहे हैं कि आज अगर अपनी ब्लाग बिरादरी में भी टांग खिंचाई हो रही है तो उसके पीछे कारण यही है कि लोग एक-दूजे को भाई जैसा नहीं मानते हैं। हमारा मानना है कि अगर भाई-चारे से रहा जाए तो न होगी टांग खिंचाई और न ही होगी जग हंसाई। यहां लोग आग लगाकर तमाशा देखने का काम करते हैं। ऐसे में एक परिवार की तरह रहने की जरूरत है। एकता में ही ताकत होती है यह बात बताने की जरूरत नहीं है।

हम भी जब से ब्लाग बिरादरी से जुड़े हैं तभी से देख रहे हैं कि यहां भी कम टांग खिंचाई नहीं होती है। हालांकि हम यह बात बहुत अच्छी तरह से जानते हैं कि हमारे लिखने से कुछ ज्यादा होने वाला नहीं है लेकिन फिर भी एक उम्मीद है कि अगर हमारे कुछ लिखने से कोई एक भी अपना भाई यह सोचता है कि वास्तव में यार टांग खिंचाई से क्या हासिल होता है तो यह हमारे लिए खुशी की बात होगी।

हम अगर कुछ लिख रहे हैं तो जरूरी नहीं है कि वह हर किसी को पसंद आए। क्योंकि सबकी अपनी-अपनी पसंद होती है। ऐसे में जबकि हमें किसी का लिखा पसंद नहीं आता है और पढऩे के बाद अगर बहुत ज्यादा खराब भी लगता है तो अपना विरोध दर्ज कराने के लिए हमें शालीन भाषा और शब्दों का प्रयोग करना चाहिए। अगर हमारी भाषा में शालीनता होगी और शब्दों में कोई गलत बात नहीं होगी तो संभव है कि उन गलत लिखने वाले अपने भाई को कुछ समझ आ जाए और उन्हें अहसास हो जाए कि उन्होंने कुछ तो ऐसा लिखा है जिससे किसी के दिल को चोट लगी है। ऐसा अहसास अगर उन लिखने वाले को हो जाए तो मानकर चलिए कि आपके शब्दों ने जादू कर दिया है। इसके विपरीत अगर आप कड़े शब्दों में विरोध करते हैं तो हो सकता है उन शब्दों का असर उन लिखने वाले पर भी ठीक वैसा हो जैसा असर आप पर उनकी लिखी किसी बात से हुआ है।

हमारे कहने का मलतब यह है कि यहां पर लिखने की स्वतंत्रता सभी को है तो किसी के लिखने का किसी भी तरह से गलत विरोध क्यों करना। विरोध भी ऐसा कि जिससे लगे कि टांग खिंचाई हो रही है। अपना हिन्दी ब्लाग परिवार छोटा सा परिवार है, इस परिवार में प्यार और स्नेह से रहने की जरूरत है। अगर परिवार का कोई छोटा गलती करें तो उसे बड़े प्यार से समझा सकते हैं और कोई बड़ा गलती करें तो उसे छोटे भी ससम्मान समझा सकते हैं। इसके बाद भी अगर कोई नहीं समझता है तो उसे परिवार से बाहर मान लिया जाए, ठीक उसी तरह से जिस तरह से एक परिवार अपने कपूत को अपने से अलग मान लेता है।

अगर ऐसा हो जाए तो फिर क्यों कर होगी किसी की टांग खिंचाई और फिर कभी नहीं होगी अपने हिन्दी ब्लाग परिवार की जग हंसाई। तो आईए मित्रों आज एक संकल्प लें कि किसी की लिखी बात का विरोध हम शालीनता से करेंगे। अगर आप हमारी बातों से सहमत हों तो अपने विचारों से जरूर अवगत करवाएं।

अंत में चलते-चलते अनिल पुसदकर जी कि उस टिप्पणी का उल्लेख कर लें जिसमें उन्होंने लिखा है कि रविवार तक तो वे टनाटन हो जाएंगे। हम सबको उनसे टनाटन होने का बेताबी से इंतजार रहेगा ताकि रविवार को होने वाला ब्लागर मिलन भी टनाटन हो।

Read more...

शुक्रवार, दिसंबर 11, 2009

लंबी चली चर्चा- कोकास जी से पूछे कितना हुआ खर्चा



भिलाई की ब्लागरों की चिंतन बैठक में जब हम लोग शरद कोकास जी के यहां गहन चिंतन करने के बाद होटल खाना खाने के लिए गए तो खाना खाने के बाद जब हम लोग वहां से अनिल पुसदकर जी के आने की सूचना पर बाहर निकले तो एक चौक के पास खड़े होकर सभी बतिया रहे थे, ऐसे में वहां पर हंसी मजाक वाले माहौल में जब हमने कहा कि लंबी चली चर्चा-कोकास जी से पूछे कितना हुआ खर्चा.. तो इस बात पर सभी हंस पड़े। हमारी यह हेडिंग खासकर कोकास जी को बहुत पसंद आई। हम तो दूसरे ही दिन इस हेडिंग के साथ एक पोस्ट लिखना चाह रहे थे, पर चिंतन बैठक की महत्वपूर्ण बातों को पहले लिखना जरूरी था और मौका मिला तो सोचा चलो इसको लिख ही लिया जाए नहीं तो अपने कोकास जी नाराज हो जाएंगे और कहेंगे कि राजकुमार तुम तो बस हेडिंग सुना देते हो उस पर कुछ लिखते नहीं हो।

छत्तीसगढ़ के करीब एक दर्जन ब्लागरों की एक चिंतन बैठक पिछले रविवार को अचानक भिलाई-दुर्ग में हुई थी। इस बैठक के बारे में सोचा नहीं गया था कि यह इतनी लंबी चलेगी। हम लोगों से सोचा था कि एक-दो घंटे बैठने के बाद खाना खाएंगे और रवाना हो जाएंगे। लेकिन जब हम ललित शर्मा जी के साथ शरद कोकास के निवास पर पहुंचे तो एक तो बैठक बहुत ज्यादा लंबी चली, फिर जब होटल जाकर खाना-खाने की योजना बनी तो कोकास जी के कम्प्यूटर की ललित शर्मा जी के पैन ड्राइव के कारण वाट लग गई। यह किस्सा हम पहले लिख चुके हैं। जैसे तैसे कोकास जी का कम्प्यूटर बीएस पाबला जी ने ठीक किया और हम लोग चल पड़े होटल की तरफ। होटल में बालकृष्ण अय्यर जी भी आए और थोड़ी देर रूकने के बाद अपने बैंक के लिए निकल गए, यह कहते हुए कि वे वापस आ रहे हैं। हम लोग जब होटल में खाने का आर्डर देने की तैयारी कर रहे थे तभी अनिल पुसदकर जी का फोन आया और उन्होंने अपने अंदाज में पूछा अबे कहां हैं? हमने बताया कि हम लोग दुर्ग के होटल में बैठे हैं। उन्होंने नाराजगी जताई कि हम लोगों ने उनको बताया नहीं और भिलाई आ गए। हमने उनसे कहा कि भईया जब आपकी तबीयत ठीक नहीं है तो फिर काहे परेशान हो रहेे हैं। अनिल जी के फोन आने की बात उधर अय्यर जी को मालूम हुई तो उन्होंने तपाक से अनिल जी से बात की। हमें बाद में मालूम हुआ कि वे दोनों पुराने मित्र हैं। अय्यर जी ने खबर दी कि अनिल जी आने वाले हैं।

अनिल जी के आने की सूचना मिलने पर हम लोगों ने खाना खाने के बाद उस चौक का रूख किया जहां पर अनिल जी आने वाले थे। हम लोग वहां पर खड़े होकर बतिया रहे थे और योजना भी बन रही थी कि क्या लिखना है। हमने तभी कहा कि सब सोचते रहेंगे और हम तो यहां से जाते ही एक पोस्ट लिख देंगे। लेकिन क्या लिखना है इसके लिए सामूहिक सहमति जरूरी थी। ऐसे में पहली पोस्ट और दूसरी पोस्ट तो तय हो गई थी। लेकिन इस बीच हमने पोस्ट लिखने की चर्चा के बीच में सबसे पहले कहा था कि लंबी चली चर्चा-कोकास जी से पूछे कितने हुआ खर्चा। यह हमने इसलिए कहा था क्योंकि होटल का बिल पटाने का काम कोकास जी ने किया था। अब होटल का बिल कितना देना पड़ा, यह तो कोई नहीं जानता सिवाए कोकास जी के। ऐसे में हमने यह बात मजाक में कही थी, हमारी इस बात पर जहां सबको हंसी आ गई, वहीं कोकास जी को यह हेडिंग जम गई। हमने उनसे वादा किया था कि इस हेडिंग पर एक पोस्ट जरूर लिखेंगे। आज वादा पूरा कर रहे हैं।

बहरहाल हम लोगों के हंसी-मजाक के बीच अनिल जी का आगमन हुआ और वहीं चौक पर ही एक ब्लागर मीट हो गई। न सिर्फ ब्लागर मीट बल्कि फोटो ग्राफी भी खूब हुई। चौक पर ही एक घंटे की चर्चा के बाद जहां ललित शर्मा और हम रायपुर के लिए निकल पड़े, वहीं कोकास जी अनिल जी के साथ अन्य मित्रों को लेकर अपने घर चले गए। कोकास जी के घर में उनकी बैठक कुछ समय चली। फिर सभा समाप्त हो गई। अब इस लंबी मैराथन बैठक में जो ऐतिहासिक फैसले हुए हैं वो धीरे-धीरे सामने आएंगे। एक साथ ब्लास्ट करना ठीक नहीं है। वैसे हमारे सीरियल ब्लास्ट शब्द पर कुछ मित्रों को आपति हुई है, अगर किसी अच्छी बात के लिए ब्लास्ट का उपयोग किया जाए तो क्या गलत है। ब्लास्ट खतरनाक होता है, यह तो सब जानते हैं लेकिन कोई ब्लास्ट सुखद भी हो सकता है हम इसका अहसास ब्लाग बिरादरी को करवाना चाहते हैं। तो आप लोग इंतजार करें ऐेसे सुखद ब्लास्टों का जो हम लोग लेकर आएंगे जरूर।

Read more...
Related Posts with Thumbnails

ब्लाग चर्चा

मेरी ब्लॉग सूची

  © Blogger templates The Professional Template by Ourblogtemplates.com 2008

Back to TOP