राजनीति के साथ हर विषय पर लेख पढने को मिलेंगे....

हॉकी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
हॉकी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, अक्टूबर 08, 2010

पायका में हॉकी पर लगा ब्रेक

भारत के राष्ट्रीय खेल हॉकी का छत्तीसगढ़ में क्रेज न होने के कारण इस खेल को पायका से अलग करना पड़ा है। इसके स्थान पर तैराकी और हैंहबॉल के स्थान पर सायक्लिंग को शामिल किया गया है। राष्ट्रीय खेल की आज इसलिए दुर्गति हो रही है क्योंकि पिछले तीन साल से राष्ट्रीय फेडरेशन में विवाद चल रहा है। हॉकी को पायका से बाहर करने का अहम कारण यह है कि केन्द्र सरकार के नए निर्देशों के कारण अब किसी भी जिले में ८ टीमों का बन पाना संभव नहीं है।
केन्द्र सरकार ने इस बार पायका योजना में शामिल खेलों के लिए एक नया फरमान जारी किया है कि किसी भी खेल में जब तक जिला स्तर पर ८ टीमें खेलने नहीं आएंगी, वह खेल स्पर्धा में शामिल नहीं किया जाएगा। इस नए फरमान के बाद प्रदेश के सभी १८ जिलों के खेल अधिकारी परेशानी में पड़ गए और उन्होंने साफतौर पर खेल संचालक से बैठक में कह दिया था कि अगर इस फरमान पर अमल किया गया तो कई खेल बंद करने पड़ेंगे। ऐसे में खेल संचालक जीपी सिंह ने खेल बंद करने के स्थान पर खेलों को बदलने का सुझाव दिया था। इसी सुङााव पर अमल करते हुए रायपुर में हॉकी के स्थान पर तैराकी और हैंडबॉल के स्थान पर सायक्लिंग को रखा गया है। रायपुर के साथ राज्य के बाकी जिलों में भी हॉकी और हैंडबॉल को हटा दिया गया है। इस बारे में जिलों के खेल अधिकारी कहते हैं कि अब जिस खेल में ८ टीमें नहीं बन पाएगी तो उन खेलों को बदलने के अलावा हमारे पास चारा क्या है।
चार टीमों का पैमाना रखना था
खेलों के जानकारों का कहना है कि केन्द्र सरकार ने हर खेल के लिए ८ टीमों का पैमाना तय किया है जो कि सही नहीं है। इनका कहना है कि एक तो अपने राज्य में कई जिले ऐसे हैं जिन जिलों में ८ विकासखंड ही नहीं हैं, ऐसे में किसी भी खेल की ८ टीमें कैसे बन सकती है। यहां पर खेलों के जानकार छत्तीसगढ़ ओलंपिक के लिए तय किए गए पैमाने का उदाहरण देते हुए कहते हैं कि इसके लिए यह तय किया गया है कि जिस जिले में किसी भी खेल की चार टीमें होंगी, उन खेलों को शामिल किया जाएगा। चार टीमें बनाना भी वैसे आसान नहीं होता है, लेकिन फिर भी इतनी टीमें बन जाती है।
ग्रामीण स्तर पर ८ टीमें संभव नहीं
खेलों के जानकार साफ कहते हैं कि पायका योजना ग्रामीण क्षेत्र के लिए हैं, ऐसे में हॉकी में भी ८ टीमों का बन पाना संभव नहीं है। इनका कहना है कि अगर शहरी खिलाडिय़ों को रखने की छूट होती तो एक बार जरूर ८ तो नहीं लेकिन चार टीमें जरूर बन जाती। लेकिन शहरी खिलाड़ी पायका में पूरी तरह से प्रतिबंधित हैं। यह योजना ग्रामीण खिलाडिय़ों को आगे लाने के लिए बनाई गई है।
फेडरेशन के विवाद का असर
छत्तीसगढ़ में आज अगर हॉकी पूरी तरह से खत्म नजर आ रही है तो इसके पीछे सबसे बड़ा कारण राष्ट्रीय फेडरेशन का विवाद बताया जा रहा है। पिछले तीन साल से राष्ट्रीय स्तर पर विवाद चल रहा है और आज तक इस विवाद का हल नहीं निकल पाया है। जिस राष्ट्रीय संघ को केन्द्र सरकार ने मान्यता दी है, उसे विश्व फेडरेशन से मान्यता नहीं है और जिसे विश्व फेडरेशन मान रहा है, उसे केन्द्र सरकार नहीं मान रही है। ऐसे में भला अपना राष्ट्रीय खेल का कैसे भला हो सकता है। हॉकी से जुड़े लोग साफतौर पर कहते हैं कि एक तो स्कूली स्तर पर ही इस खेल की तरफ ध्यान नहीं दिया जाता है ऐसे में कहां से टीमें निकलेंगी। यह बात को सच है कि स्कूल स्तर पर ही नहीं बल्कि कॉलेज स्तर पर भी हॉकी का बुरा हाल है। जब स्कूली टीमों का चयन करने के लिए ट्रायल होता है को मुश्किल से रायपुर जिले में ही चार टीमें नहीं आ पाती हैं, यही हाल कॉलेज स्तर का रहता है। कॉलेज में दो-तीन टीमों से ज्यादा टीमें नहीं आ पाती हैं।

Read more...

बुधवार, सितंबर 16, 2009

हॉकी को रोल मॉडल की कमी मार गई

ओलंपियन अशोक ध्यानचंद ने कहा


हॉकी के ओलंपियन अशोक ध्यानचंद का कहना है कि देश में आज हॉकी की जो दुर्दशा है उसके पीछे सबसे बड़ा कारण यह है कि इसको रोल मॉडल की कमी मार गई। आज अगर हॉकी के जादूगर ध्यानचंद सहित हमारे जैसे ओलंपियन की वीडियो होती तो यह खिलाडिय़ों के लिए रोल मॉडल का काम करती। पर ऐसा नहीं है। क्रिकेट में अगर सचिन और धोनी को लोग खेलते न देखें तो कोई क्रिकेट की तरफ जाना नहीं चाहेगा। हॉकी को निचले स्तर से उठाने की जरूरत है।


अपने छत्तीसगढ़ प्रवास में रायपुर में चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि हॉकी के नवोदितों को बताने के लिए हॉकी फेडरेशन के पास आज कुछ नहीं है। माना कि मेजर ध्यानचंद के समय 1936 का जमाना ऐसा नहीं था जिसमें वीडियो बन पाता और उसको सहेज कर रखा जाता, पर इसके बाद जब हम लोग खेलते थे, उस समय 70 के दशक में तो वीडियो बनाकर उसको सहेज कर रखा जा सकता था। पर ऐसा नहीं किया गया और आज के हॉकी खिलाडिय़ों को क्या बताया जाए। उनके लिए कोई रोल मॉडल ही नहीं है तो उनका रूझान हॉकी की तरफ कैसे होगा। आज अगर हॉकी में नई पौध नहीं आ रही है तो इसके लिए फेडरेशन दोषी है।

निचले स्तर पर देना होगा ध्यान

1968 में रायपुर की नेहरू हॉकी में खेलने आए अशोक कुमार कहते हैं कि आज इस बात की जरूरत है कि हॉकी पर ग्रामीण, जिला और राज्य स्तर पर ध्यान दिया जाए। आज घरेलु स्पर्धाएं बंद हो गई हैं, जब तक स्पर्धाएं नहीं होगी खिलाड़ी कैसे निकलेंगे। वे कहते हैं कि सरकारी मदद की तरफ भी देखना बंद होना चाहिए, स्थानीय स्तर पर मदद लेकर खेलों को आगे बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने इटारसी का उदाहरण देते हुए बताया कि वहां पर क्रिकेट के आईपीएल की तर्क पर हॉकी में आईपीएल प्रारंभ किया गया है। आज देश के कोने-कोने में हॉकी को जिंदा रखने के लिए ऐसे ही आईपीएल करवाने की जरूरत है। वे कहते हैं कि आज देश की हॉकी को मजबूत करने की जरूरत है। इसके लिए स्कूल स्तर के मैच भी जरूरी है। आज स्कूलों में आयोजन की खाना पूर्ति होती है। पहले स्कूलों में खेलों का पीरियड होता था, अब ऐसा नहीं होता है। उन्होंने कहा कि आज हॉकी के लिए एस्ट्रो टर्फ जरूरी है। लेकिन इसको बनाने की सरकारी कवायद इतनी कठिन है कि बिल्डिंग तो बन जाती है, पर एस्ट्रो टर्फ नहीं बन पाता है। वे कहते हैं कि एस्ट्रो टर्फ के लिए कोई बड़ा स्टेडियम बनाने की बजाए अगर एस्ट्रो टर्फ के साथ चारों तरफ बस गैलरी बना दी जाए तो वही काफी है।

पापा हॉकी खेलने से रोकते थे

हॉकी के जादूगर ध्यानचंद के पुत्र अशोक कुमार बताते हैं कि उनके पापा कभी नहीं चाहते थे कि मैं हॉकी खेलूं। मुझे हमेशा उन्होंने खेलने से मना किया। वे कहते थे कि पढ़ाई करके नौकरी करके कुछ पैसे कमाओगे तो काम आएंगे। वे बताते हैं कि उनके खेल को देखकर 1970 में मोहन बागान की टीम में स्थान मिला, इसके बाद इंडियन एयर लाइंस में नौकरी मिली। इसके बाद भारतीय टीम, फिर एशियन एकादश और फिर विश्व एकादश में भी स्थान मिला। उन्होंने बताया कि जब हमारी टीम ने विश्व कप जीता था, तब देश में हमारी टीम के 14 मैच करवाए गए थे और हर मैच के लिए आठ-आठ सौ रुपए मिले थे। वे बताते हैं कि वे हॉकी से आज भी जुड़े हुए हैं और चाहते हैं कि इसके पुराने दिन फिर से लौटे, हालांकि यह बहुत कठिन है।

Read more...

शनिवार, अगस्त 29, 2009

एक कमरे में गुजारे 33 साल-खेलों से मोहब्बत का कमाल

मुश्ताक अली प्रधान यह नाम है छत्तीसगढ़ की खेल बिरादरी से जुड़े उस इंसान का जिन्होंने खेल को अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया है। ४० साल से हॉकी के साथ फुटबॉल से जुड़े इस खिलाड़ी ने अपने जीवन के ३३ साल शेरा क्लब के एक कमरे में ही बीता दिए और शादी भी नहीं की। मुश्ताक के सिर पर खेल का जुनून सवार है। ११ साल की उम्र से खेल की शुरुआत करके आज तक बस खेल के लिए काम कर रहे हैं। एक तरह से उन्होंने खेल से शादी कर ली है। अपने खेल जीवन में उन्होंने कितने खिलाड़ी तैयार किए हैं यह तो उनको भी याद नहीं है।


प्रदेश में राजधानी के शेरा क्लब का नाम हर खिलाड़ी और खेल प्रेमी काफी सम्मान से लेता है। इस क्लब की नींव रखने वाले मुश्ताक अली प्रधान हैं जो क्लब के एक कमरे में ३३ साल से रह रहे हैं और खिलाडिय़ों को तराशने का काम कर रहे हैं। मुश्ताक अली पुराने दिनों के बारे में पूछने पर यादों में खो जाते हैं और बताते हैं कि कैसे उन्होंने अपने खेल जीवन की शुरुआत की थी। महज ११ साल की उम्र में उनको खेलने का जुनून चढ़ा जो आज तक कायम है।

छीन के पेड़ से हॉकी बनाकर खेलते थे

मुश्ताक पूछने पर बताते हैं कि आज से करीब ४० साल पहले की बात है १९६९ में उन्होंने महज १३ साल की उम्र में खेल से नाता जोड़ा। वे बताते हैं कि उनके घर के पास बैजनाथ पारा में मैदान में सीनियर खिलाड़ी खेलते थे। इसी के साथ उनके तीन बड़े भाई रौशन अली, असरफ अली और कौसर अली फुटबॉल खेलते थे। शुरू में खेल की शुरुआत मुश्ताक ने फुटबॉल ने न करते हुए हॉकी से की। वे बताते हैं कि उस समय हॉकी स्टिक १५ रुपए की आती थी, पर किसी खिलाड़ी के पास इतने पैसे नहीं होते थे। ऐसे में हम लोग छीन के पेड़ की लकडिय़ों को काटकर उसको हॉकी स्टिक की शक्ल देकर उससे रोड़ में ही हॉकी खेलते थे। उनके हाथ पहली बार हॉकी स्टिक तब लगी जब वे स्कूल की टीम से खेले। वे बताते हैं कि उनको जो हॉकी स्टिक मिली थी, वह २० रुपए की थी। यह स्टिक पाकर मैं बहुत खुश हुआ था। बकौल मुश्ताक उनकी किस्मत अच्छी रही कि उनका खेल देखकर उनको सीनियर अपने साथ खिलाते थे, वरना सीनियर किसी भी जूनियर को अपने साथ नहीं खिलाते थे।

बैजनाथ पारा, छोटा पारा, बैरनबाजार था हॉकी का गढ़

पुराने दिनों के बारे में मुश्ताक बताते हैं कि उन दिनों हॉकी खिलाडिय़ों के मामले में बैजनाथ पारा, छोटा पारा और बैरनबाजार का ही नाम लिया जाता था। यहां के हॉकी खिलाड़ी ही छाए रहते थे। वे बताते हैं कि उस समय वे नेताजी स्टेडियम में २० चक्कर लगाने के बाद ही अभ्यास करते थे। लेकिन आज के खिलाडिय़ों की बात की जाए तो खिलाडिय़ों में दम ही नहीं है। आज किसी खिलाड़ी को मैदान में पांच चक्कर लगाने के लिए कह दिया जाए तो नहीं लगा पाते हैं। आज के खिलाडिय़ों में पहले की तुलना में १० प्रतिशत भी दम नहीं है। उस समय सभी खिलाड़ी इसलिए मेहनत करते थे क्योंकि उस समय उनमें यह डर रहता था कि अगर वे मेहनत नहीं करेंगे तो उनको टीम में स्थान नहीं मिलेगा। आज की स्थिति की बात करें तो आज खिलाडिय़ों को ऐसे ही रख लिया जाता है। आज फुटबॉल की बात करें तो जिस को किक मारने आ जाती है उनको टीम में रख लिया जाता है। सबसे खराब स्थिति स्कूली खेलों की है। यहां पर बस खाना पूर्ति होती है।

१८ साल की उम्र में छोड़ दिया घर

क्लब के एक कमरे में ३३ साल बिताने वाले मुश्ताक पूछने पर बताते हैं कि उन्होंने १८ साल की उम्र में एक छोटी सी बात पर घर छोड़ दिया फिर कभी घर का रूख नहीं किया। वैसे वे परिवार के सुख-दुख में सदा साथ रहते हैं, पर रहने के नाम से कभी नहीं लौटे। काफी पूछने पर उन्होंने बताया कि एक दिन हमारी भाभी की मां से किसी बात को लेकर बहस हो गई और मुङो मां का अपमान बर्दाश्त नहीं हुआ तो मैंने ही घर छोड़ दिया। वे बताते हैं कि चार भाई और चार बहनों का उनका परिवार रहा है। भाई अपना व्यापार करते हैं और बहनों में तीन बहनों का विवाह मुंबई में हुआ है। एक बहन रायपुर में है। मुश्ताक ने एक सवाल के जवाब में बताया कि अच्छे परिवार से होने के बाद भी उनकी खेलों से ऐसी लगन लगी कि उन्होंने खेल को ही अपना जीवन समर्पित कर दिया।

एक फुटबॉल से साल भर खेलते थे

फुटबॉल के बारे में पूछने पर उन्होंने बताया कि हॉकी के साथ उन्होंने फुटबॉल से भी नाता प्रारंभ से जोड़ा था। उस जमाने में ४० रुपए की एक बॉल आती थी। इस बॉल से साल भर खेलना पड़ता था क्योंकि ४० रुपए की बॉल खरीदना आसान नहीं रहता था। बॉल को कई बार मोची के पास जाकर सिलवाते थे। कई बार मोची भी परेशान हो जाता था कि कितनी बार बॉल को सिलवाएंगे। मुश्ताक बताते हैं कि फुटबॉल वे लोग सालेम स्कूल के पीछे वाले मैदान में और हॉकी नेताजी स्टेडियम में खेलते थे। जूतों के बारे में वे बताते हैं कि उस समय पीटी शूज १०-१२ रुपए के आते थे। इनमें इतना दम नहीं होता था। ये महज कुछ ही महीनों में फट जाते थे। ऐसे में जूते लेने के बाद उसके तले में मोटा रबर लगावा देते थे। ऐसे में ये जूते साल भर चल जाते थे।

प्रदेश को दिए कई खिलाड़ी

एक सवाल के जवाब में वे बताते हैं कि यह बताना तो मुश्किल है कि ४० साल के खेल जीवन में उन्होंने कितने खिलाड़ी तैयार किए हैं। मुश्ताक बताते हैं कि ३४ साल से शेरा क्लब चल रहा है और इसमें पहले हॉकी और फुटबॉल दोनों खेल होते थे। पर अब सिर्फ फुटबॉल चल रहा है। वे बताते हैं कि अंतरराष्ट्रीय खिलाडिय़ों में मृणाल चौबे के साथ तनवीर जमाल, राजेश मांडवी, जुनैद अहमद और नवेद जमाल को उन्होंने प्रशिक्षण दिया है जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल हैं। इसी के साथ महिला खिलाडिय़ों में नीता डुमरे को भी प्रारंभ में प्रशिक्षण दिया। इसके अलावा भारत की संभावित टीम में रहीं अंजुम रहमान, सुनीता सेन को प्रशिक्षण दिया था।

Read more...

मंगलवार, अप्रैल 14, 2009

फिटनेस में नंबर वन है भारतीय हॉकी टीम

अजलान शाह कप पर १३ साल बाद कब्जा करने वाली भारतीय हॉकी टीम को एक माह तक फिजिकल ट्रेनिंग देने वाले एनआईएस कोच रायपुर के गजेन्द्र पांडे का कहना है कि टीम फिटनेस में नंबर वन है। टीम के सभी खिलाड़ी अनुशासन के मामले में भी सही है। इस टीम में लगातार जीतने की क्षमता है जिसको वह साबित कर रही है। भारतीय टीम के जीतने के बाद यहां पर चर्चा करते हुए श्री पांडे ने बताया कि वे जब भोपाल के साई सेंटर में थे तब वहीं पर दिसंबर २००८ से जनवरी २००९ तक भारतीय हॉकी टीम का प्रशिक्षण शिविर लगा था। इस टीम को फिजिकल ट्रेनिंग देने का जिम्मा साई के एक एथलेटिक्स कोच के साथ भारोत्तोलन के कोच गजेन्द्र पांडे को दिया गया था। श्री पांडे ने बताया कि यह उनके लिए एक सुखद अनुभव था कि उनके मार्गदर्शन में भारत की एक ऐसी टीम फिजिकल प्रशिक्षण ले रही थी जो युवा टीम है और जिस टीम के सभी खिलाडिय़ों में काफी दमखम है। उन्होंने बताया कि टे्रनिंग के समय ही यह बात समङा में आ गई थी कि सभी खिलाड़ी फिटनेस के मामले में बहुत मजबूत हैं। उन्होंने बताया कि टीम के खिलाड़ी जहां अनुशासन के मामले में ठीक थे, वहीं खेल के मामले भी आगे थे। बकौल श्री पांडे उन्होंने टीम का खेल देखा था और उनको इस बात का भरोसा था कि यह टीम जरूर कमाल करेगी। यहां पर यह बताना लाजिमी होगा कि श्री पांडे ने बहुत पहले इस बात का खुलासा किया था कि उन्होंने वर्तमान भारतीय हॉकी टीम को फिजिकल टे्रनिंग दी है, लेकिन इस बारे में वे कुछ भी बात करने को पहले तैयार नहीं थे। उन्होंने कहा कि जब तक टीम कोई कमाल नहीं करेगी वे कुछ नहीं बोलेंगे। अब जबकि टीम ने अजलान शाह कप जीतने का कमाल किया है तो श्री पांडे ने जहां बात की, वहीं उन्होंने हॉकी खिलाड़ी मुश्ताक अली प्रधान के पास रखवाई वह फोटो भी उपलब्ध करवाई जो फोटो उन्होंने भारतीय टीम ने अपने प्रशिक्षकों के साथ खींचवाई थी। श्री पांडे ने जहां भारत की टीम को फिजिकल टे्रनिंग देने का काम किया है, वहीं उन्होंने ओलंपियन कुंजरानी देवी को भी फिजिकल ट्रेनिंग दी है। इसके साथ ही उन्होंने देश के कई नामी खिलाडिय़ों को फिजिकल ट्रेनिंग दी है। उनके मागदर्शन में ही छत्तीसगढ़ के कई खिलाड़ी राष्ट्रीय के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारोत्तोलन में जीत प्राप्त कर रहे हैं।

Read more...
Related Posts with Thumbnails

ब्लाग चर्चा

मेरी ब्लॉग सूची

  © Blogger templates The Professional Template by Ourblogtemplates.com 2008

Back to TOP