राजनीति के साथ हर विषय पर लेख पढने को मिलेंगे....

मंगलवार, नवम्बर 29, 2011

हर तरफ है गुंडों की सरकार

सदन के अंदर हो या बाहर
हर तरफ है गुंडों की सरकार
दोनों के ही कारनामों से
आम जनता हो गई है बेजार
किसमें है दम इनसे पा सके पार
क्योंकि इनके पास है पावर बेशुमार 
ये गुंडें अन्ना हो या रामदेव बाबा
सब पर जोर दिखाते हैं
देश का भला चाहने वालों
पर लाठियां चलवाते हैं
अपने देश में मलाई
विदेश में पहुंचाते हैं
देश के बाहर जाकर
खूब मौज उड़ाते हैं
आम जनता भले भूखी-प्यासी रहे
अपने कुत्तों को ये जूस पिलाते हैं
कभी तो भरेगा इनके पाप का घड़ा
फिर देखेंगे कौन गुंडा रहेगा खड़ा
(अभी-अभी एक ताजा कविता लिखी है, पेश है)

1 टिप्पणियाँ:

"जाटदेवता" संदीप पवाँर मंगल. नवम्बर 29, 05:01:00 pm 2011  

आपने गजब लिखा है जी ऐसा सच बहुत ही कम लिखा जाता है। सब ऐसा लिखने से बचते है।

Related Posts with Thumbnails

ब्लाग चर्चा

मेरी ब्लॉग सूची

  © Blogger templates The Professional Template by Ourblogtemplates.com 2008

Back to TOP