राजनीति के साथ हर विषय पर लेख पढने को मिलेंगे....

शनिवार, मई 07, 2011

राजनैतिक पार्टियां आयोजन बंद कर दें

रायपुर की महापौर किरणमयी नायक का कहना है कि राजधानी के मैदानों को बचाना है तो राजनैतिक पार्टियों को आयोजन ही बंद कर देने चाहिए। खेल संघों को भी चाहिए कि वे ऐसे आयोजनों का खुलकर विरोध करें। राज्य सरकार को पहल करते हुए दिल्ली के प्रगति मैदान जैसा एक मैदान राजधानी में बनवाना चाहिए।
नेताजी स्टेडियम में स्वर्ण कप नेहरू हॉकी के उद्घाटन के बाद महापौर ने एक सवाल के जवाब में कहा कि सत्ता में बैठी भाजपा सरकार ही स्टेडियम में आयोजन करवा रही है तो क्या किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मैदानों को बचाना है तो एक मात्र विकल्प यही है कि राजनैतिक पार्टियां आयोजन बद कर दें। उन्होंने खेल संघों को सलाह देते हुए कहा कि महज एक बार विरोध करने से कुछ होने वाला नहीं है, लगातार विरोध करना चाहिए। महापौर ने कहा कि राजधानी में वैसे भी एक साइंस कॉलेज और दूसरा बीटीआई मैदान है। इन मैदानों पर ही हर तरह के आयोजन होते हैं। श्रीमती नायक ने कहा कि राज्य सरकार को खेल मैदानों को बचाने के लिए दिल्ली के प्रगति मैदान की तरह राजधानी में एक मैदान बनाने की पहल करनी चाहिए।

0 टिप्पणियाँ:

Related Posts with Thumbnails

ब्लाग चर्चा

Blog Archive

मेरी ब्लॉग सूची

  © Blogger templates The Professional Template by Ourblogtemplates.com 2008

Back to TOP