राजनीति के साथ हर विषय पर लेख पढने को मिलेंगे....

मंगलवार, जुलाई 19, 2011

छत्तीसगढ़ के जंपरों ने जीते 20 पदक

दक्षिण एशियन जंप रोप में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने 20 पदक जीते और भारत को ओवरआल चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। गिनीज और लिम्का रिकॉर्डधारी राजदीप सिंह हरगोत्रा से सबसे ज्यादा सात स्वर्ण पदक जीते।
काठमांडू में खेली गई चैंपियनशिप में भारत ने 38 स्वर्ण, 19 रजत और 9 कांस्य पदकों के साथ ओवरआल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। मेजबान नेपाल 13 स्वर्ण, 8 रजत और 9 कांस्य पदकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। भारतीय टीम के साथ छत्तीसगढ़ के 9 जंपर गए थे। सभी ने वहां पदक जीते। सबसे ज्यादा सफल राजदीप सिंह रहे। राजदीप ने सोमवार को मास्टर इवेंट के सभी मुकाबलों में स्वर्ण अपने नाम किएष सबसे पहले उन्होंने टीम इवेंट, डबल डच स्पीड रिले में शिवराम कांनगी, सूरज पांडे के साथ मिलकर स्वर्ण जीता। डबल डच रिले में कोमल सिंह और सैय्यद पी. अवम और सोनी कुमारी के साथ स्वर्ण, डबल   डच फ्रीस्टाइल में भी स्वर्ण जीता। राजदीप ने स्पर्धा में कुल सात स्वर्ण जीते। छत्तीसगढ़ के अन्य खिलाड़ियों में अभिजीत मोहंदीकर ने अंडर 12 वर्ग के फ्रीस्टाइनल में रजत और डबल अंडर में कांस्य पदक जीता। उसने स्पर्धा में 3 रजत और एक कांस्य जीता। हिमांशु बिटुरवार ने फ्रीस्टाइल में कांस्य और डबल अंडर में रजत पदक जीता। हिमांशु के खाते में एक रजत और तीन कांस्य आए। दिव्यांश झा ने अंडर 16 के डबल अंडर में स्वर्ण और तीन मिनट इंडोरेंस में रजत पदक जीता। उसे दो स्वर्ण और एक रजत मिला। उत्कर्ष त्रिपाठी ने डबल अंडर 30 सेकेंडे स्पीड में कांस्य जीता। उसके खाते में दो कांस्य रहे।

0 टिप्पणियाँ:

Related Posts with Thumbnails

ब्लाग चर्चा

Blog Archive

मेरी ब्लॉग सूची

  © Blogger templates The Professional Template by Ourblogtemplates.com 2008

Back to TOP