राजनीति के साथ हर विषय पर लेख पढने को मिलेंगे....

शुक्रवार, जनवरी 15, 2010

सोनी जी को लगा दिया ब्लाग रोग

हम जब खुद करीब 11 माह से ब्लाग रोग से पीडि़त हैं तो ऐसे में हम सोचते हैं कि हमारे सारे मित्रों को भी इस रोग का शिकार बनाया जाए। ऐसे में हम मौका खोजते रहते हैं और जैसे ही मौका मिलता है हम किसी न किसी को ब्लाग बुखार की चपेट में लाने के लिए चौका मार ही देते हैं। इस बार हमारे लपेटे में आए हैं, हमारे साथ दैनिक हरिभूमि रायपुर में काम करने वाले पत्रकार मित्र राजकुमार सोनी। सोनी जी को भी अब ब्लाग रोग लग गया है और वे भी ब्लाग लिखने लगे हैं, यही नहीं वे अपने ब्लाग का प्रचार भी मित्रों के बीच करते हैं।

अपने छत्तीसगढ़ में ब्लाग लिखने का क्रेज बढ़ते ही जा रहा है। हमने भी कई मित्रों को इस रोग से ग्रसित करने का पुन्य काम किया है। इस बार हमने एक और मित्र सहकर्मी पत्रकार भाई राजकुमार सोनी को भी ब्लागर बनाने का काम कर दिया है। हमारे इस पुन्य काम में हमारा सबसे बड़ा सहयोग करने का काम भाई संजीव तिवारी ने किया है। सोनी जी अच्छा लिखते हैं। हमने उनसे कई बार कहा कि ब्लाग बना लें और लिखे। वैसे उनके हरिभूमि में प्रकाशित लेखों को कुछ ब्लागरों ने अपने ब्लाग में स्थान दिया था। लेकिन अपना ब्लाग लिखने का मजा ही अलग होता है। लगता है कि हमारी बात
सोनी जी
को जम गई और उन्होंने ब्लागर बनने की ठान ली। लेकिन हमें मालूम नहीं था कि उन पर इतनी जल्दी असर हो जाएगा। हमारी उनसे बात हुए ज्यादा समय नहीं हुआ था कि एक दिन अचानक यह बात सामने आई ही अपने सोनी जी ने भी ब्लाग बिरादरी में कदम रखने का
बिगुल फूंक दिया है। संजीव तिवारी ने हमारी एक पोस्ट में जब बिगुल का लिंक दिया तो हमें मालूम नहीं था कि यह ब्लाग सोनी जी का है। हमने देखा तो पाया कि अपने सोनी जी भी अपने ब्लाग रोग से ग्रसित हो गए हैं। हमने उनको पहले तो ब्लाग में फिर प्रेस में बधाई दी। सोनी जी का ब्लाग बनाने का काम अपने संजीव तिवारी जी ने किया है। वैसे अपने संजू बाबा प्रदेश के हर ब्लागर की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। उनकी मदद से कई लोग ब्लाग रोग से ग्रस्त हैं। उन्होंने हिन्दी ब्लागिंग के लिए जो पुन्य काम किया है उसके लिए उनको साधुवाद है।

इधर कुछ ही दिनों में हालत ये हैं कि अपने सोनी जी पर ब्लाग का नशा चढऩे लगा है। वे अपने मित्रों को बताते हैं कि उनका भी ब्लाग है और उसे जरूर देखें। चलिए हमारे छत्तीसगढ़ के ब्लागरों में एक और साथी का इजाफा हो गया है। अब उम्मीद करते हैं कि सोनी जी भी अपने मित्रों को ब्लाग रोग की चपेट में लाने के लिए अपने पासों का प्रयोग जरूर करेंगे।

7 टिप्पणियाँ:

Udan Tashtari शुक्र जन॰ 15, 08:21:00 am 2010  

लिंक में कुछ गड़बड़ है बिगुल के...यही पन्ना फिर खुल जा रहा है...ब्लॉगवाणी पर रजिस्टर कर लिया कि नहीं उन्होंने?? शुभकामनाएँ.

राजकुमार ग्वालानी शुक्र जन॰ 15, 08:46:00 am 2010  

समीर भाई
लगातार कोशिश के बाद भी बिगुल का लिंक काम नहीं कर रहा है। हमारे ब्लाग में सबसे उपर ब्लागों के साथ बिगुल का भी लिंक दिया गया है, कृपया वहां से ब्लाग खोल सकते हैं।

निर्मला कपिला शुक्र जन॰ 15, 09:28:00 am 2010  

हमने भी अपने शहर मे इस बुखार को फैला दिया है मेरा पहला ब्लाग था । अभी तीन लोग और फसाये हैं
बिगुल बजा कर देखते हैं

बेनामी,  शुक्र जन॰ 15, 10:12:00 am 2010  

सोनी जी को शुभकामनाएँ, आपका आभार परिचय करवाने के लिए, संजीव जी को धन्यवाद ब्लॉग बनवाने के लिए

बी एस पाबला

बेनामी,  शुक्र जन॰ 15, 10:28:00 am 2010  

is bahane kam se kam soni likhna to shuru karenge .bhasha to choupat kar hi chuke hai jise ab sudharne ka mouka mila hai .
ambrish kumar

36solutions शुक्र जन॰ 15, 04:32:00 pm 2010  

बधाई हो भईया.


तिली लाडु के संग.

सूर्यकान्त गुप्ता शुक्र जन॰ 15, 11:08:00 pm 2010  

साल दू हजार नौ के आखरी महीना
तारीख रहै छै दिसम्बर
होए रहै ब्लॉगर के मीटिंग दुरुग मा
मिल गे रहै धरती अउ अम्बर
छत्तीसगढ़िया ब्लॉगर बढाए बर
चलत रहै गोठ आनी बानी !
संजीव ललित कोकास शरद
बबला पाबला अउ अइयर,
बांचे खोंचे मा जुरगे सांझ के
भाई हमर अनिल पुसदकर
अउ रहै राजकुमार ग्वालानी.
अइसन सक्रियता मा कैसे नई लगही अउ मन ल रोग
बने हे बढे चलव सोनी जी के घलो स्वागत हे

Related Posts with Thumbnails

ब्लाग चर्चा

Blog Archive

मेरी ब्लॉग सूची

  © Blogger templates The Professional Template by Ourblogtemplates.com 2008

Back to TOP