राजनीति के साथ हर विषय पर लेख पढने को मिलेंगे....

शनिवार, जनवरी 16, 2010

ब्लागरों में बेताबी बढ़ी-आने वाली है मिलन की घड़ी

अपने छत्तीसगढ़ के ब्लागरों में रविवार के इंतजार में बेताबी बढ़ गई है। इस दिन हम लोग रायपुर में मिलने वाले हैं। अब देखने वाली बात यही होगी कि इस दिन कौन-कौन से ब्लागर आते हैं। इधर अपने ब्लागर भाई महेश सिंहा जी ने अपने ब्लाग में एक जानकारी दी है कि उनकी रायपुर में तीन नए ब्लागरों से मुलाकात हुई है, ये ब्लागर भी संभवत: रविवार को ब्लागर मिलन में शामिल होंगे। वैसे कम से कम हमारी तो अब तक महेश सिंहा जी से भी रूबरू मुलाकात नहीं हो पाई है। रविवार को दूसरे सत्र में यानी 12 बजे के बाद मिलन का कार्यक्रम है। एक बजे सभी ब्लागर मित्र प्रेस क्लब रायपुर में एकत्रित होंगे और वहीं वह एक मिलन समारोह होगा। ऐसा लगता है कि इस बार भी भिलाई में हुई ब्लागर चिंतन बैठक की तरह ही रायपुर की बैठक में भी कुछ नए मित्रों से रूबरू होने का मौका मिलेगा।

8 टिप्पणियाँ:

Udan Tashtari शनि. जनवरी 16, 06:10:00 am 2010  

अनेक शुभकामनाएँ मिलन के लिए. खूब तस्वीरें लिजियेगा.

खुशदीप सहगल शनि. जनवरी 16, 07:29:00 am 2010  

कार्यक्रम की सफलता के लिए बहुत बहुत शुभकामनाएं...त्वरित रिपोर्टिंग का इंतज़ार रहेगा...

जय हिंद...

ललित शर्मा शनि. जनवरी 16, 07:47:00 am 2010  

सूचना के लिए धन्यवाद्।
कार्यक्रम की सफ़लता के लिए शुभकामनाएं।

संजीव तिवारी .. Sanjeeva Tiwari शनि. जनवरी 16, 08:08:00 am 2010  

साथियो मे बिलासपुर से क्रांतिदूत वाले अरविन्द झा जी व खरोरा से हिन्दी टेक ब्लाग वाले नवीन भाई भी आने वाले है.

ताऊ रामपुरिया शनि. जनवरी 16, 09:12:00 am 2010  

अग्रिम शुभकामनाएं और बाकी रिपोर्टिंग का इंतजार रहेगा.

रामराम.

राजीव तनेजा शनि. जनवरी 16, 09:47:00 am 2010  

रिपोर्ट का इंतज़ार रहेगा

डॉ महेश सिन्हा शनि. जनवरी 16, 01:37:00 pm 2010  

सही कहा राजकुमार जी मेरी भी कईयों से पहली बार मुलाक़ात होगी

अविनाश वाचस्पति शनि. जनवरी 16, 10:07:00 pm 2010  

मिलन की घड़ी तो समय का ध्‍यान रखवाएगी
परन्‍तु एक गरमागरम चाय भरा घड़ा भी होना चाहिए
जो दिलाएगा सर्दी से निजात और आपस में मेल मिलाप
जब चाय की हो बात तो मुझे भी रखिएगा याद।

Related Posts with Thumbnails

ब्लाग चर्चा

Blog Archive

मेरी ब्लॉग सूची

  © Blogger templates The Professional Template by Ourblogtemplates.com 2008

Back to TOP